{"_id":"6337f34f0afae41cbb7492ce","slug":"husband-says-my-wife-had-love-affair-with-someone-even-after-refusing-she-used-to-meet-him-daughter-support","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर शक: 'पत्नी के किसी से प्रेम संबंध हो गए, मना करने पर भी उससे मिलती थी, बेटी साथ देती थी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र पर शक: 'पत्नी के किसी से प्रेम संबंध हो गए, मना करने पर भी उससे मिलती थी, बेटी साथ देती थी'
Sat, 01 Oct 2022 01:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad double murder
- फोटो : इंस्टाग्राम
गाजियाबाद के सिहानी गांव के सद्दीकनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे ई-रिक्शा चालक संजय पाल ने पत्नी रेखा पाल (35) और बेटी ताशू (14) का कत्ल कर दिया। मौत हो जाने की तसल्ली के लिए उसने तकिये से दोनों का मुंह भी दबाया। घर से भागकर आठ घंटे बाद 12 बजे उसने दोस्त को फोन करके बताया कि पत्नी और बेटी की हत्या कर आया है। दोस्त की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी से प्रेम संबंध हो गए हैं। मना करने पर भी वह उससे मिलने जाती थी। इसमें बेटी उसका साथ देती थी, इसलिए गुस्से में आकर उसकी भी जान ले ली।
ghaziabad double murder
- फोटो : अमर उजाला
उसने घटनाक्रम के बारे में बताया कि उसके तीन मंजिला मकान में गुरुवार की रात वह, पत्नी और बेटी ही थी। साढ़े 11 बजे पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद तीनों अलग-अलग कमरे में जाकर सो गए थे।
ghaziabad double murder
- फोटो : अमर उजाला
वह पहली, पत्नी दूसरी और बेटी तीसरी मंजिल की छत पर सो रही थी। सुबह चार बजे आंखें खुलने पर वह पत्नी के पास गया। उससे पूछा कि वह किससे मिलने जाती है, वह चुप रही। फिर कहा कि वह उससे मिलना छोड़ दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
आरोपी पति उसे खत्म करने की बात कहने लगा। इस पर रेखा ने संजय को थप्पड़ मार दिया। इससे संजय का गुस्सा बढ़ गया तो उसने पहले रेखा को मौत के घाट उतारा। उसके बाद सोते हुई बेटी को मार डाला।
विज्ञापन
ghaziabad double murder
- फोटो : अमर उजाला
शक में कत्ल
16 सितंबर: प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला
नंदग्राम में प्रेमी नदीम ने आशा देवी की हत्या कर दी। उसे आशा पर किसी ओर से बात करने और उसे धोखा देने का शक था। उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मार डाला।
16 सितंबर: प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला
नंदग्राम में प्रेमी नदीम ने आशा देवी की हत्या कर दी। उसे आशा पर किसी ओर से बात करने और उसे धोखा देने का शक था। उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मार डाला।