{"_id":"6adb02a34fdcaaca0e0a0266","slug":"police-brutality-at-railway-station-two-youths-beaten-mercilessly-video-goes-viral-in-ghaziabad-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों की बर्बरता, दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों की बर्बरता, दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल
Fri, 23 Oct 2026 12:17 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:17 PM IST
सार
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर राजकीय रेलवे पुलिस के दो जवानों पर दो युवकों के साथ कथित रूप से अमानवीय बर्ताव व बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना शुक्रवार करीब 2:55 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी के आरोप में की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर राजकीय रेलवे पुलिस के दो जवानों पर दो युवकों के साथ कथित रूप से अमानवीय बर्ताव व बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना शुक्रवार करीब 2:55 बजे की बताई जा रही है। आधी रात को हुई इस कथित बर्बरता की सूचना बाहर आते ही जीआरपी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब 2:55 बजे दो बच्चे प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां गश्त कर रहे जीआरपी के दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें देखा और किसी बात को लेकर पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बहाने दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। देर रात स्टेशन परिसर में बच्चों के रोने-बिलखने की आवाजें गूंजती रहीं। प्रकरण सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में दखल देने की मांग की है।
विज्ञापन
मांग की गई है कि घटना के समय प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तुरंत सुरक्षित की जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। साथ ही, ड्यूटी चार्ट के आधार पर उस समय तैनात दोनों पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने और पीड़ित बच्चों का मेडिकल कराने की मांग भी उठाई गई है। जीआरपी प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि रात में चार युवकों को एफओबी के नीचे चोरी करते हुए पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान युवाओं ने पुलिस कर्मियों के साथ भी बदतमीजी की। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन