फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद : बुलेट पर दो लड़कियों ने किया ऐसा खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो पड़ गया महंगा

Tue, 16 Mar 2021 10:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Mar 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad two girls stunt on bullet video goes viral police e challan of 11 thousand
दो महिलाओं का बाइक स्टंट - फोटो : सोशल मीडिया

गाजियाबाद में इन दिनों एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। युवक संग मारपीट, थूक लगाकर नान बनाने के वीडियो के बाद अब दो लड़कियों का बाइक पर खतरनाक स्टंट करता वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक लड़की बाइक चला रही है और एक उसके ऊपर बैठी है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो गाजियाबाद के गोविंदपुरम क्षेत्र का है। बाइक पर गाजियाबाद आरटीओ रजिस्ट्रेशन नंबर होने की भी बात कही जा रही है। अब यही स्टंट लड़कियों को महंगा पड़ गया है।

ghaziabad two girls stunt on bullet video goes viral police e challan of 11 thousand
युवतियों ने किया बाइक स्टंट - फोटो : वीडियो ग्रैब

वायरल हो रहे इस 12 सेकंड के वीडियो में दोनों दोनों युवतियां बुलेट पर सवार हैं। दोनों ने लाल रंग की टीशर्ट पहन रखी है और पीले रंग की टोपी भी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है इनकी टीशर्ट पर ए-प्लस जिम लिखा हुआ है।

ghaziabad two girls stunt on bullet video goes viral police e challan of 11 thousand
बुलेट पर हुए ई-चालान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में एक लड़की बुलेट चलाती दिख रही है तो दूसरी उसके कंधे पर बैठी है। लड़कियां जहां से गुजर रही हैं उन्हें देखकर लोग हैरान होते दिख रहे हैं। जब पुलिस के संज्ञान में यह वीडियो आया तो ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट का 11,000 रुपये का ई-चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad two girls stunt on bullet video goes viral police e challan of 11 thousand
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

इस 11,000 के चालान में तीन अलग-अलग चालान हैं। पहला बिना हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने के लिए एक हजार का चालान। दूसरा बिना राज्य सरकार की अनुमति के रेसिंग और ट्रायल ऑफ स्पीड के तहत पांच हजार का चालान। तीसरा सेक्शन तीन और चार के तहत पांच हजार का चालान। बुलेट का नंबर 14ईएल7054 है और यह एक महिला के नाम पर रजिस्टर है।

विज्ञापन
ghaziabad two girls stunt on bullet video goes viral police e challan of 11 thousand
बाइक स्टंट करती युवतियांं - फोटो : वीडियो ग्रैब
इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक भी सुना जा सकता है जिससे यह पता चलता है कि इन्हीं लड़कियों ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंंट पर डाला होगा ताकि सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच बढ़ाई जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed