फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मास्क फैक्टरी में आग का तांडव : जान बचाने को कोई छत से कूदा तो किसी ने लपटों के बीच लगाई दौड़, तस्वीरें हैं गवाह

Fri, 12 Mar 2021 12:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 12 Mar 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad ppe kit mask factory fire someone jump some ran in fire to save life
गाजियाबाद मास्क फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के लिंक रोड थाना अंतर्गत साइट फोर स्थित मास्क, पीपीई किट व अन्य मेडिकल उपकरण बनाने की फैक्टरी में विस्फोट के साथ लगी आग ने पुलिस-प्रशासन और दमकल विभाग के होश उड़ा दिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्टरी में प्रवेश द्वार सिर्फ एक ही था। फैक्टरी में न तो कोई आपातकालीन द्वार था और न ही आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम। आलम यह रहा कि एकाएक भड़की आग से बचने के लिए अंदर मौजूद मजदूर और कर्मचारियों ने छत से छलांग लगा दी। इसके बावजूद एक दर्जन से अधिक लोग आग में फंस गए और बुरी तरह झुलस गए। शुक्रवार को खबर आई है कि फैक्टरी मालिक की मौत हो गई है....

ghaziabad ppe kit mask factory fire someone jump some ran in fire to save life
गाजियाबाद मास्क फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

गर्म पट्टी और बैंडेड बनाने की फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फैक्टरी में एकमात्र प्रवेश द्वार होने के कारण दमकल कर्मियों को अंदर घुसने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। आग बुझाने के लिए पानी की बौछार करनी थी, लिहाजा सबसे पहले विद्युत आपूर्ति बंद करानी पड़ी। तब तक आग भयानक रूप ले चुकी थी।

ghaziabad ppe kit mask factory fire someone jump some ran in fire to save life
गाजियाबाद की मास्क फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद दमकल विभाग ने राहत कार्य शुरू किया प्रवेश द्वार की आग बुझाने के बाद दमकल की गाड़ियों ने बाहरी तरफ से राहत कार्य शुरू किया। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों व पुलिस ने फैक्टरी में अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। तब तक 14 लोग आग की लपटों से झुलस चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad ppe kit mask factory fire someone jump some ran in fire to save life
गाजियाबाद मास्क फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

कोई छत से कूदा, कोई आग से निकला.....
आग इतनी भयानक थी कि अगर कुछ मिनट की देरी से ही अंदर फंसे कर्मचारी जलकर राख हो जाते। जान बचाने के लिए कर्मचारी इधर-उधर दौड़ने लगे। कोई छत से कूदा तो किसी ने आग के बीच से ही दौड़ लगा दी। इसके बावजूद अधिकांश कर्मचारी फैक्टरी के अंदर ही आग की लपटों के बीच फंस गए। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं थे, इसके अलावा प्रवेश द्वार भी एक ही था। इतना ही नहीं, अग्निकांड से बचाव के लिए कोई आपातकालीन द्वार भी नहीं बनाया गया था।

विज्ञापन
ghaziabad ppe kit mask factory fire someone jump some ran in fire to save life
गाजियाबाद मास्क फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

खाली कराईं आसपास की फैक्ट्रियां.....
फैक्टरी में लगी आग इतनी भयानक थी कि थोड़ी देर होते ही आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लेती। पुलिस-प्रशासन और दमकल विभाग ने समझदारी का परिचय देते हुए फैक्टरी की आग बुझाने के साथ-साथ आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली कराना शुरू कर दिया। मशक्कत से फैक्टरी की आग पर काबू पाने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed