फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीपीई किट फैक्टरी में आगः खुद की जान हथेली पर रख जांबाजों ने बचाई दो की जान, इस तरह आग में कूदे

Fri, 12 Mar 2021 09:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 12 Mar 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad ppe and mask factory fire two fire officers jump in fire to save lives see photos
गाजियाबाद की मास्क फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद की पीपीई और मास्क बनाने वाली फैक्टरी में भीषण अग्निकांड की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के जांबाज अपनी जान हथेली पर रखकर अंदर फंसे लोगों को बचाने की जद्दोजहद में जुट गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह, साहिबाबाद फायर स्टेशन ऑफिसर योगेंद्र प्रसाद और फायरमैन जोगेंद्र मौके पर पहुंचते ही मोर्चे पर डट गए। अग्निरोधक कॉस्ट्यूम पहनकर तीनों लोग फैक्टरी के अंदर घुस गए। जानिए आगे क्या हुआ और किस दिलेरी से दोनों जांबाजों ने लोगों की जान बचाई...
Ghaziabad ppe and mask factory fire two fire officers jump in fire to save lives see photos
गाजियाबाद मास्क फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

अंदर जाकर देखा तो 2 कर्मचारी आग की लपटों के बीच घिरे हुए जमीन पर पड़े थे। उनके बाहर निकलने या उन तक पहुंचने का कोई भी रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था। वहीं, आग इतनी भयानक थी कि कॉस्टयूम भी पिघल सकता था। लेकिन इसकी परवाह किए बिना दमकल विभाग के तीनों जांबाज आग की लपटों में घुस गए और वहां फंसे दोनों कर्मचारियों को बाहर निकाला।

Ghaziabad ppe and mask factory fire two fire officers jump in fire to save lives see photos
गाजियाबाद मास्क फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। घटना के वक्त फैक्टरी में 20 से अधिक लोग मौजूद थे। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया, जिसके चलते काफी लोग अंदर फस गए। कुछ लोग जैसे तैसे फैक्टरी से बाहर निकलने में कामयाब हो गए लेकिन 14 लोग अंदर ही फंस गए। झुलसे 12 लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद कुछ कर्मचारी अंदर फंसे रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad ppe and mask factory fire two fire officers jump in fire to save lives see photos
गाजियाबाद मास्क फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद फैक्टरी के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सीएफओ, साहिबाबाद फायर स्टेशन ऑफिसर व एक अन्य कर्मचारी अंदर गए तो वहां 2 लोग आग की लपटों में घिरे मिले। मशक्कत के बाद दमकल के तीनों अधिकारियों ने अपनी जान पर खेलकर दोनों लोगों की जान बचाई।

विज्ञापन
Ghaziabad ppe and mask factory fire two fire officers jump in fire to save lives see photos
गाजियाबाद मास्क फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
डीजी गोल्ड और सिल्वर मेडल ले चुके हैं योगेंद्र प्रसाद......
साहिबाबाद फायर स्टेशन ऑफिसर योगेंद्र कुमार प्रसाद 2015 बैच के ऑफिसर हैं। उनको बेहतर व सराहनीय कार्य के लिए डीजी गोल्ड व सिल्वर मेडल भी मिल चुका है। बीते दिनों उन्होंने 65 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की अग्निकांड में जान बचाई थी। इसी के साथ एक महिला और तीन बच्चों को भी अपनी जान जोखिम में डालते हुए आग से बाहर निकाला था। उनके बेहतर कार्य को देखते हुए उनको लखनऊ से गाजियाबाद में साहिबाबाद फायर अधिकारी के रूप में हाल ही में तैनाती मिली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed