फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिरुद्ध की मौत बनी पहेली : दूसरों को आत्महत्या न करने की प्रेरणा देने वाले ने क्यों उठाया ये कदम, उठ रहे ऐसे ही कई सवाल

Thu, 11 Mar 2021 05:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 11 Mar 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Anirudh raghav bjp leader death case he motivate people not to suicide then how can he commit many questions arising
अनिरुद्ध राघव - फोटो : अमर उजाला

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू के बेटे अनिरुद्ध की मौत मामले में कई बातें सामने आ रही हैं जैसे उसकी शादी की वह विदेश से पढ़कर लौटा था, लोगों को सुसाइड न करने की सलाह देता था फिर कैसे वह सुसाइड कर सकता था। उससे मिलने वाले कहते हैं कि ऐसा लगता नहीं था कि वह किसी परेशानी में है, जानिए इस मामले क्या नई बातें सामने आई हैं....



सालगिरह के एक माह बाद मौत, जांच कर रही पुलिस
गत 10 फरवरी को अनिरुद्ध की शादी की सालगिरह थी। उन्होंने फेसबुक पर पत्नी के साथ फोटो शेयर कर सालगिरह की बधाई भी दी थी। सालगिरह के एक महीने बाद अनिरुद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस प्रथमदृष्ट्या सुसाइड मान रही है। साथ ही यह भी जांच कर रही है कि अनिरुद्ध को आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाना पड़ा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच जारी है। अनिरुद्ध ने 8 मार्च को पिता की पोस्ट शेयर कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी थीं।

Anirudh raghav bjp leader death case he motivate people not to suicide then how can he commit many questions arising
अनिरुद्ध राघव - फोटो : अनिरुद्ध के फेसबुक पेज से

इंग्लैंड से की थी बीबीए ऑनर्स की पढ़ाई
अनिरुद्ध राघव ने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल से की थी। इसके बाद इंग्लैंड की लेंकेस्टर यूनिवर्सिटी से बीबीए ऑनर्स की पढ़ाई की थी। बीबीए ऑनर्स के अलावा अनिरुद्ध ने इसी यूनिवर्सिटी से एमएससी इन मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की। 

टेबल पर रखी मिली शराब, गिलास में था पैग
फ्लैट खंगालने पर पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। अनिरुद्ध व उनकी पत्नी का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक फ्लैट में टेबल पर शराब की छोटी बोतल और प्लेट में नमकीन भी रखी मिली। जबकि एक गिलास में पैग बना हुआ रखा था। पुलिस का मानना है कि घटना से पहले अनिरुद्ध ने शराब पी थी।

Anirudh raghav bjp leader death case he motivate people not to suicide then how can he commit many questions arising
मृतक अनिरुद्ध राघव - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक तंगी की बात आ रही सामने
पुलिस के मुताबिक राजनीति के साथ-साथ कारोबार करने में अनिरुद्ध राघव की मोटी रकम खर्च हो गई थी। पूछताछ में पत्नी ने अनिरुद्ध पर लाखों रुपये का कर्ज होने की बात भी स्वीकार की है। बताया कि अपनी कंपनी चलाने में भी अनिरुद्ध को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, इस संबंध में परिजनों ने कोई जानकारी न होने की बात कही है।

सुसाइड न करने की प्रेरणा देते थे अनिरुद्ध
राजनीति व कारोबार के साथ-साथ अनिरुद्ध राघव मोटिवेशनल वक्ता भी थे। वह मोटिवेट करने वाली पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। उन्होंने फेसबुक पर भी लिखा था कि कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं, जीता वो जो डरा नहीं। अनिरुद्ध के जानकारों का कहना है कि अनिरुद्ध लोगों को आत्महत्या न करने की प्रेरणा देते थे। खुद उनके द्वारा यह कदम उठाना गले से नहीं उतर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anirudh raghav bjp leader death case he motivate people not to suicide then how can he commit many questions arising
अनिरुद्ध राघव - फोटो : अनिरुद्ध के फेसबुक पेज से

करणी सेना के कार्यक्रम में आज जाना था बिजनौर
करणी सेना के गाजियाबाद के पदाधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को अनिरुद्ध ने उनसे बात की थी। उन्होंने बुधवार को बिजनौर में होने वाले करणी सेना के कार्यक्रम में शामिल होने की बात भी कही थी। वहीं, अनिरुद्ध के मौसा का कहना है कि फ्लैट का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Anirudh raghav bjp leader death case he motivate people not to suicide then how can he commit many questions arising
अनिरुद्ध राघव अपने पिता सूरजपाल के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वीडियोग्राफी के बीच पैनल से कराया पोस्टमार्टम : एसपी सिटी
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पंचनामा कर अनिरुद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीएमओ से डॉक्टरों का पैनल गठित कराकर वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया है। एसपी सिटी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed