{"_id":"6059652e9ec6d223ba0d101d","slug":"ghaziabad-murder-two-year-old-boy-found-wrapped-from-dead-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद हत्याकांड: मृत मां से लिपटा मिला दो साल का मासूम, हृदयविदारक दृश्य देख लोगों के छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद हत्याकांड: मृत मां से लिपटा मिला दो साल का मासूम, हृदयविदारक दृश्य देख लोगों के छलके आंसू
Tue, 23 Mar 2021 09:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में संबंधों में बाधक बनने पर सिद्धार्थ विहार 20 फुटा रोड निवासी ट्रैक्टर चालक पप्पू यादव ने सोमवार तड़के पत्नी डिंपल (29) की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने दो साल के बेटे को भी गला दबाकर मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। डिंपल के भाई राहुल ने उसके पति और सास को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है।
डिंपल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विजयनगर एसएचओ का कहना है कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति पप्पू यादव व सास कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मूलरूप से संभल के ततारपुर निवासी पप्पू यादव की शादी करीब तीन साल पहले डिंपल से हुई थी। शादी के बाद डिंपल ने बेटे को जन्म दिया, जो करीब दो साल का है। सिद्धार्थ विहार 20 फुटा रोड पर किराए के कमरे में रहने वाला पप्पू ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता है।
आरोपी पप्पू
- फोटो : अमर उजाला
डिंपल के जीजा डैनी के मुताबिक, पप्पू शराब पीने का आदी है और एक अन्य महिला से उसके संबंध हैं। पत्नी डिंपल इसका विरोध करती थी। आरोप है कि पप्पू चार दिन पहले उक्त महिला को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद रविवार रात को वह घर पहुंचा, जहां डिंपल ने उसका झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि इसी बात पर पप्पू ने गला दबाकर डिंपल को मौत के घाट उतार दिया। उसने मासूम बेटे को भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया। सुबह मकान मालिक को घटना का पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
गाजियाबाद हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मां से लिपटा मिला मासूम, लोगों के छलके आंसू
डिंपल के कमरे से बाहर न निकलने पर मकान मालिक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो कमरे में डिंपल मृत अवस्था में पड़ी मिली। जबकि उसका दो साल का मासूम बेटा उससे लिपटा हुआ था। उसे बमुश्किल डिंपल के पास से हटाया गया। मासूम को यह भी पता नहीं था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। हृदयविदारक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी छलक उठीं। डिंपल के परिजनों ने मासूम को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है।
डिंपल के कमरे से बाहर न निकलने पर मकान मालिक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो कमरे में डिंपल मृत अवस्था में पड़ी मिली। जबकि उसका दो साल का मासूम बेटा उससे लिपटा हुआ था। उसे बमुश्किल डिंपल के पास से हटाया गया। मासूम को यह भी पता नहीं था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। हृदयविदारक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी छलक उठीं। डिंपल के परिजनों ने मासूम को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है।