फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dog Ban in Ghaziabad: पिटबुल-रॉटविलर और डोगो अर्जेंटिनो के पालने पर रोक, जानें जिनके पास हैं अब वो क्या करें

Sat, 15 Oct 2022 05:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Oct 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad municipal corporation banned pitbull rotwiller and dogo argentino dog
गाजियाबाद में पिटबुल, रॉटविलर और डोगो अर्जेंटिनो के पालने पर लगी रोक - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में कुत्तों के हमलों को देखते हुए नगर निगम ने अब सख्त कदम उठाते हुए तीन आक्रामक नस्लों के कुत्तों को पालने पर रोक लगाने का फैसला लिया है। शनिवार को हुई गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में शहर में पिटबुल, रॉटविलर और डोगो अर्जेंटिनो नस्ल के कुत्तों के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा अन्य नस्लों के कुत्ते पालने वालों के लिए नए नियम तय किए गए हैं। 



भाजपा पार्षद संजय सिंह ने इन तीन आक्रामक नस्लों के कुत्तों को पालने पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे महापौर आशा शर्मा ने मंजूरी दे दी। प्रस्ताव पास होने के बाद अब जिन लोगों के पास इस नस्ल के कुत्ते हैं उन्हें अगले दो महीने के अंदर इनकी नसबंदी कराकर निगम में पंजीकरण कराना होगा। 
 

ghaziabad municipal corporation banned pitbull rotwiller and dogo argentino dog
गाजियाबाद में पिटबुल डॉग ने छात्रा पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

इन घटनाओं ने निगम को जगाया
बीते गुरुवार (13 अक्तूबर) को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने वैशाली की रामप्रस्था ग्रीन की सीवीटेक सोसायटी में 11 साल की बच्ची तनिष्का अग्रवाल पर हमला किया था। उसे सुरक्षा गार्डों ने बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। इसके तुरंत बाद कुत्ते ने फिर से काट लिया। दो बार के हमले में बच्ची की दोनों टांगों में 21 जख्म हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 
 

ghaziabad municipal corporation banned pitbull rotwiller and dogo argentino dog
कुत्ते ने बच्चे को काटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

गाजियाबाद की सोसायटी में कई बार कुत्तों ने मासूमों पर किया हमला
इससे पहले 24 सितंबर को काला पत्थर रोड स्थित आम्रपाली विलेज सोसायटी में बाहर से लौट रहे 11 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्ते ने काटा था। बच्चे के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उसे बचाया था। सोसायटी के साहिल अंसारी ने बताया कि उनका बेटा अर्श अंसारी सुबह 11 बजे सोसायटी में नीचे उतरा था। घर लौटते वक्त कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। इस सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad municipal corporation banned pitbull rotwiller and dogo argentino dog
लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा - फोटो : फाइल फोटो

लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा
सात सितंबर को राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को ले जा रही थी। इसी बीच कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लिया। महिला दर्द से कराहते बच्चे को संभालने या पूछने के बजाय लिफ्ट में चुपचाप खड़ी रही। बच्चे के पिता की शिकायत पर नंदग्राम थाना में मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
ghaziabad municipal corporation banned pitbull rotwiller and dogo argentino dog
गाजियाबाद में कुत्ते का हमला - फोटो : अमर उजाला

कुत्ते ने सात साल की बच्ची का काटा कान
29 अगस्त को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के राहुल गार्डन कॉलोनी में घर के बाहर झूला झूल रही सात साल की बच्ची की कान को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने काट लिया था। बच्ची के पिता प्रेम के मुताबिक कुत्ते ने पहले उनकी बेटी को झूले से नीचे गिराया था। फिर अपने मुंह से खींच कर कुछ दूर ले गया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग और पड़ोसी आए। सभी लोग बच्ची को कुत्ते से बचाने लगे। लेकिन कुत्ते ने नहीं छोड़ा और बच्ची को अपने मुंह से पटकने लगा। इस दौरान बच्ची रोती हुई मदद मांग रही थी। इसके बाद कुत्ते को किसी ने डंडा मारा। डंडा लगने के बाद कुत्ते ने बच्ची को छोड़ा। तब तक कुत्ता बच्ची का कान काट चुका था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed