{"_id":"633e78c097faa571d13d62b9","slug":"ghaziabad-loni-blast-cylinder-exploded-and-house-collapsed-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Blast: आग की लपट उठीं...सिलिंडर फटा और ढह गया मकान, चश्मदीद ने बयां की धमाके की भयावहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Blast: आग की लपट उठीं...सिलिंडर फटा और ढह गया मकान, चश्मदीद ने बयां की धमाके की भयावहता
Thu, 06 Oct 2022 12:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद जिले के लोनी में बिजली की तेजी से एक लपट उठी और बहुत तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया और अगले ही पल पूरा मकान मलबे के ढेर में तबदील हो गया... हादसे की भयावहता बयां करता यह बयान है घायल मेहराज का। वह धमाके की चश्मदीद हैं। हादसे में उनका एक हाथ कट गया है। उनका कहना है कि पल भर में ही सब तबाह हो गया। काफी देर तक दबे रहने के बाद मलबे से निकालकर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराए जाने से पहले लगभग बदहवासी की हालत में उन्होंने बताया कि रसोई में चूल्हे पर चाय बन रही थी। वह उसमें दूध डालने ही वाली थीं कि अचानक सिलिंडर में तेजी से आग लग गई। हो सकता है लीकेज हुआ हो, लेकिन इसकी कोई गंध नहीं आई थी।
गैस सिलेंडर फटने से गिरा मकान
- फोटो : अमर उजाला
आग की लपटों को देख वह रसोई से बाहर जाने लगी लेकिन तभी सिलिंडर में बहुत जोर से धमाका हो गया। उनके हाथ में सिलिंडर के टुकड़े घुस गए और खून का फव्वारा छूट पड़ा। वह बुरी तरह से घबरा गईं थी और बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं लेकिन रसोई के बाहर जाने से पहले ही मकान से मलबा गिरने लगा।
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
वह वहीं पर मलबे में दब गईं और कुछ ही पलों में पूरा मकान गिर गया। खुद बुरी तरह लहूलुहान मेहराज अस्पताल में यही पूछे जा रही थीं कि रुकैया, सानिया, सबनूर और पोती इनाया कैसी हैं और कहां हैं? उन्हें मलबे से निकाला गया या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि धमाके के वक्त घर में छह लोग थे। मलबा हटाकर उन्हें निकाला गया लेकिन चार के शव ही मिले। दो घायल निकाले गए। दोनों की हालत गंभीर हैं। घायलों में मेहराज और पड़ोस की युवती बेबी शामिल है।
विज्ञापन
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
मलबे से आ रही थी बचाओ-बचाओ की आवाज
निठोरा गांव की बबलू गार्डन कॉलोनी में दो मंजिला मकान के गिरने के बाद मलबे में दबे लोग बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो महिलाओं की आवाज आ रही थी।
निठोरा गांव की बबलू गार्डन कॉलोनी में दो मंजिला मकान के गिरने के बाद मलबे में दबे लोग बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो महिलाओं की आवाज आ रही थी।