फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार के बोनट पर काटा केक: एलिवेटेड रोड पर युवतियों के डांस का वीडियो वायरल, तेज आवाज में बजाए गाने

Mon, 12 Dec 2022 11:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 12 Dec 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Hindi News Video of girls dancing on elevated road goes viral
वायरल वीडियो में डांस करती युवतियां - फोटो : वीडियो ग्रैब

गाजियाबाद में देश के पहले सबसे लंबे सिंगल पिलर एलिवेटेड रोड पर लोग हुड़दंग मचाने से बाज नहीं आ रहे हैं। यह रोड हुड़दंगियों की पहली पसंद बना हुआ है। आए दिन यहां तरह-तरह के डांस और स्टंटबाजी के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ताजा वीडियो नंदग्राम थाना क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन से होकर एनएच-9 को जाने वाली एलिवेटेड रोड का है। यहां एक युवक और दो युवतियों ने कार के बोनट पर केक काटा और फिर तेज आवाज में फिल्मी गानों पर डांस किया। जिस जगह पर ये खड़े होकर डांस कर रही थीं, वहां तीव्र मोड़ था। जिससे हादसे होने का खतरा था। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पहले एलिवेटेड रोड पर यूपी गेट के पास तिरछी खड़ी कर हंगामा किया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। कौशांबी पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी भी सीज कर दी है।

Ghaziabad Hindi News Video of girls dancing on elevated road goes viral
वायरल वीडियो में डांस करती लड़कियां - फोटो : वीडियो ग्रैब

एलिवेटेड रोड यूपी गेट के पास गाड़ी तिरछी खड़ी कर युवक और दो युवतियों का डांस करने का वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। कौशांबी पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी भी सीज कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन के पास भी इन्हीं लोगों ने डांस किया और कार के बोनट पर रखकर केक काटा। यह वीडियो भी वायरल हो गया, जिसकी जांच नंदग्राम पुलिस कर रही है।

Ghaziabad Hindi News Video of girls dancing on elevated road goes viral
वायरल वीडियो में डांस करती युवतियां - फोटो : वीडियो ग्रैब

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कौशांबी थाने में दरोगा रीगल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। वीडियो में एक युवक और दो युवतियां अपनी कार को एलिवेटेड रोड पर यूपी गेट के पास तिरछी खड़ी कर हंगामा करते दिख रहे थे। इसमें तीनों गाड़ी से तेज आवाज में म्यूजिक भी बजा रहे थे। इससे यातायात बाधित होने के साथ वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। एसीपी का कहना है कि गाड़ी नंबर के आधार पर युवक की पहचान खोड़ा निवासी विकास श्रीवास्तव के रूप में हुई है। तीनों का कौशांबी थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर यातायात प्रभावित कर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Hindi News Video of girls dancing on elevated road goes viral
वायरल वीडियो में डांस करती युवतियां - फोटो : वीडियो ग्रैब

नंदग्राम थाना क्षेत्र में भी इन्हीं लोगों का वीडियो सामने आया
जहां कोशांबी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने नंदग्राम थाना क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन से होकर एनएच-9 को जाने वाली एलिवेटेड रोड पर भी इसी प्रकार स्टंट किए थे, जिसकी जांच की जा रही है। इस घटना का भी वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में तेज आवाज में दोनों युवतियां डांस कर रही हैं। उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी की है, कार की बोनट पर रखकर केक भी काटा जा रहा है। लेकिन वह तीव्र मोड़ पर खड़ी हैं। जिससे हादसे होने का खतरा बना है।

विज्ञापन
Ghaziabad Hindi News Video of girls dancing on elevated road goes viral
वायरल वीडियो में युवतियां - फोटो : वीडियो ग्रैब

नंदग्राम एसीपी आलोक दुबे का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो में युवतियां स्टंटबाजी तो नहीं कर रही हैं हालांकि वह नो पार्किंग में खड़ी होकर वीडियो बना रही हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। वीडियो की जांच की जा रही है कि वीडियो कब का है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed