{"_id":"60cc20a08ebc3e348c5ea44d","slug":"four-more-accused-arrested-of-beard-cutting-case-tantric-story-turned-out-to-be-false","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दाढ़ी काटने के मामले में नया मोड़: तांत्रिक क्रिया से जुड़ा सच जानकार पुलिस हैरान, झूठी निकली ये कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाढ़ी काटने के मामले में नया मोड़: तांत्रिक क्रिया से जुड़ा सच जानकार पुलिस हैरान, झूठी निकली ये कहानी
Fri, 18 Jun 2021 11:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
beard cutting case
- फोटो : अमर उजाला।
बुजुर्ग तांत्रिक के साथ मारपीट कर दाढ़ी काटने के मामले में गाजियाबाद की लोनी बॉर्डर पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी बंथला निवासी प्रवेश गुर्जर पहले से रंगदारी के मामले में जेल में है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने घटना की कड़ी से कड़ी जोड़ दी। इसके बाद पीड़ित तांत्रिक द्वारा रिपोर्ट में लिखाई गई कहानी झूठी निकली। बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी 72 वर्षीय तांत्रिक अब्दुल समद गत पांच जून को बेहटा हाजीपुर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली गोल चक्कर से वह एक ऑटो में बैठ गए। रास्ते में ऑटो चालक के साथी भी आ गए, जिसके बाद ऑटो सवार अज्ञात लोग उन्हें सुनसान इलाके में ले गए। वहां तीन घंटे बंधक बनाकर यातनाएं दीं और फिर कैंची से उनकी दाढ़ी काटी।
beard cutting case
- फोटो : अमर उजाला।
तांत्रिक समद की तहरीर पर लोनी बॉर्डर पुलिस ने अज्ञात ऑटो सवारों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का केस दर्ज किया था। नौ दिन बाद 14 जून को घटना की वीडियो वायरल हुई तो बखेड़ा हो गया।
एसपी आवास पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने धार्मिक भावना आहत करने की धारा बढ़ाकर दो आरोपियों आदिल व अभय उर्फ गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर गत 12 जून से रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद है। वहीं, बुधवार को बेहटा हाजीपुर निवासी इंतजार व उसके साले सद्दाम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार और आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
ये चार आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मुशाहिद व शावेज निवासीगण बेहटा हाजीपुर, अनस निवासी अमित विहार कॉलोनी और हिमांशु निवासी राम विहार कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में दो अन्य आरोपी गुलशन उर्फ पोली और आवेश चौधरी फरार हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
एक ही जिम में कसरत करते हैं सभी आरोपी
पुलिस के मुताबिक, प्रवेश के दोस्त इंतजार ने ही उसकी मुलाकात तांत्रिक समद से कराई थी। इंतजार व उसके साले सद्दाम के अलावा घटना में शामिल सभी आरोपी एक ही जिम में करसत करते हैं। यह जिम प्रवेश के दोस्त आदिल का है। पुलिस आदिल को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।