{"_id":"666a5e984b8fa58426092f19","slug":"fire-breaks-out-in-a-house-in-loni-ghaziabad-see-photos-of-fire-2024-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बचाओ-बचाओ करते खामोश हो गईं पांच जिंदगियां, दूध लेने के लिए गए थे सारिक; लौटे तो उजड़ चुकी थी दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बचाओ-बचाओ करते खामोश हो गईं पांच जिंदगियां, दूध लेने के लिए गए थे सारिक; लौटे तो उजड़ चुकी थी दुनिया
Thu, 13 Jun 2024 09:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी/गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Jun 2024 09:32 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad fire
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी के बेहटा हाजीपुर गांव में पार्किंग ठेकेदार सारिक के दो मंजिला मकान में बुधवार रात आठ बजे भीषण आग लग जाने से दो मासूम बच्चे और दो महिलाओं समेत पांच लोग जिंदा जल गए। ये पांचों धुएं की वजह से बाहर नहीं निकल सके।
ghaziabad fire news
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतकों में सारिक की पत्नी फरहीन (25), सात माह का बेटा सीज, बहन नाजरा (35), बहनोई सैफ (36) और भांजी इसरा (चार) शामिल हैं। सारिक की दूसरी बहन उज्मा और नाजरा का बेटा अर्श रहमान बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ghaziabad fire news
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी के बेहटा हाजीपुर गांव पार्किंग ठेकेदार सारिक के मकान में उनके परिवार के पांच लोगों की जिंदगी बचाओ-बचाओ चिल्लाते खामोश हो गई। आग की लपटों और धुएं के गुबार में सात लोग फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad fire news
- फोटो : अमर उजाला
सातों जान बचाने के लिए छत की तरफ दौड़े लेकिन पांच का रास्ता धुएं ने रोक लिया। दो ही छत तक पहुंचे। उन्हें पड़ोसियों की मदद से बचा लिया। बाकी पांचों का दम घुट गया। इसके बाद पांचों बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
ghaziabad fire
- फोटो : अमर उजाला
उनके शव मकान की दीवार तोड़कर निकाले गए। मकान के अंदर सात लोगों में सारिक की पत्नी फरहीन (25), सात माह का बेटा सीज, बहन नाजरा (35), बहनोई सैफ (36) और भांजी इसरा (चार), भांजा अर्श (चार) और अविवाहित बहन उज्मा थे।