फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Encounter: जिसने मेरा सुहाग छीना... उसका यही अंजाम सही, भाई से विनय की पत्नी ने कहा- मैं इस सामान का क्या करूं

Sat, 11 May 2024 12:36 PM IST
शाहरुख खान सुमित सिसौदिया, अमर उजाला, गाजियाबाद
सुमित सिसौदिया, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 May 2024 12:36 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Murder Tata Steel National Business Head Vinay Tyagi killer killed in encounter in Ghaziabad Photos
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
जिस अपराधी ने मेरा सुहाग छीन लिया, उसका यही अंजाम सही  है... इन बदमाशों ने अपने नशे के लिए मुझसे मेरी जिंदगी छीन ली... अर्थला में हुई मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर यह प्रतिक्रया है विनय त्यागी की पत्नी रूचि त्यागी की। 


पति की हत्या के मुख्य आरोपी के मुठभेड़ में मारे जाने और अन्य की गिरफ्तारी का पता चलने पर वह भाई गौरव त्यागी के साथ शालीमार गार्डन थाने पहुंची थीं। भाई से लिपटकर रोते हुए उन्होंने कहा, आमिर नाम का एक बदमाश अभी फरार है। उसके पकड़े जाने तक इंसाफ अधूरा है। 

 
Ghaziabad Murder Tata Steel National Business Head Vinay Tyagi killer killed in encounter in Ghaziabad Photos
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने उन्हें बदमाशों से बरामद हुआ विनय त्यागी का फोन और लैपटॉप दिखाया तो वह और भावुक हो गईं। भाई से कहा, अब मैं इस सामान का क्या करूं, काश... कोई उन्हें भी मुझे लौटा देता। 

 
Ghaziabad Murder Tata Steel National Business Head Vinay Tyagi killer killed in encounter in Ghaziabad Photos
Vinay Tyagi Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गौरव त्यागी उनके आंसू पौंछ रहे थे, लेकिन खुद उनकी आंखें भी नम थीं। पास खड़े पुलिसवाले खामोश थे। पूरा माहौल गम में डूबा था। थोड़ी देर बाद पुलिस के अधिकारी भी आ गए। उन्होंने रूचि को मुठभेड़ के पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। यह भी बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कैसे की गई?। इस दौरान रूचि सिर्फ यही कहती रहीं कि चौथे अपराधी को जल्द पकड़ना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Murder Tata Steel National Business Head Vinay Tyagi killer killed in encounter in Ghaziabad Photos
कातिल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लूटपाट के बाद की गई थी विनय त्यागी की हत्या
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने हत्या लूट के लिए की थी। पहले विनय त्यागी के साथ लूटपाट की गई। इसके बाद चाकू से गोद दिया गया। घटना तीन मई को हुई थी। पुलिस ने बताया कि चारों बदमाश विनय को लूटने के लिए राजेंद्रनगर से पीछे लग गए थे।

 
विज्ञापन
Ghaziabad Murder Tata Steel National Business Head Vinay Tyagi killer killed in encounter in Ghaziabad Photos
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
विनय जब खेतान स्पोर्ट्स ग्राउंड वाली सुनसान रोड पर पहुंचे तब बदमाश दक्ष उर्फ अक्की ने धक्का देकर उन्हें नाले में गिरा दिया। इसके बाद चारों ने मारपीट कर उनसे लैपटॉप, फोन और ढाई हजार रुपये लूट लिए ।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed