{"_id":"5ff92f50bab6c077ad0b7d7f","slug":"bulandshahr-poisonous-liquor-case-five-pyre-burnt-together-in-the-village-people-too-inconsolable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर शराब कांड: गांव में एक साथ जलीं पांच चिताएं, हर तरफ पसरा था खामोशी का सन्नाटा, सिहर उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर शराब कांड: गांव में एक साथ जलीं पांच चिताएं, हर तरफ पसरा था खामोशी का सन्नाटा, सिहर उठे लोग
Sat, 09 Jan 2021 09:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 Jan 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr Poisonous Liquor Case
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में एक साथ पांच चिताओं के जलने से गांव के लोग सिहर उठे। एक साथ पांच मौतों से हर आंख नम थी। वहीं, गांव में पूरी तरह से शोक छाया हुआ था। सभी चेहरों पर गम और गुस्सा साफ झलक रहा था।
एक साथ जलीं पांच चिताएं
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम जीतगढ़ी निवासी सुखपाल, सतीश, कलुआ, सरजीत, पन्नालाल की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया। शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद सभी मृतकों के शव गांव में पहुंचे। शवों के गांव में पहुंचते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मृतकों के घर पर पहुंच गए। गांव में एक साथ पांच शवों के पहुंचने से ग्रामीण सिहर उठे।
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जहां अपने को खोने के गम में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं गांव के हर एक सदस्य की आंख नम थी। पूरे गांव में मायूसी छाई हुई थी। हर ओर मौत का सन्नाटा था। जिसे देखो वो ही खामोश था। गम में डूबे ग्रामीण एक दूसरे को चुपचाप देखे जा रहे थे। शोक का आलम यह था कि ग्रामीण एक दूसरे से बात तक नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शवों के पहुंचने के करीब एक घंटा बाद सभी मृतकों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया। श्मशान में एक साथ जलती पांच चिताओं को देख हर किसी का दिल दहल गया। अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गांव में नहीं जले चूल्हे
एक साथ पांच मौत से गांव का हर आदमी गमगीन था। गांव के सभी लोग मृतकों के परिवार के लोगों के दुख में शामिल थे। कोई मृतक के परिवारों को ढांढस बंधा रहा था तो कोई उनके साथ गमगीन बैठा हुआ था। गांव के किसी भी घर में कोई चूल्हा नहीं जल रहा था।
एक साथ पांच मौत से गांव का हर आदमी गमगीन था। गांव के सभी लोग मृतकों के परिवार के लोगों के दुख में शामिल थे। कोई मृतक के परिवारों को ढांढस बंधा रहा था तो कोई उनके साथ गमगीन बैठा हुआ था। गांव के किसी भी घर में कोई चूल्हा नहीं जल रहा था।