{"_id":"5ff9288f37056542531de6b1","slug":"bulandshahr-poisonous-liquor-case-family-members-accused-of-distributing-liquor-before-upcoming-panchayati-elections","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर शराब कांड:...तो ‘चुनावी दारू’ ने पांच जिंदगियों की थामी रफ्तार, शराब के साथ गांव में बांटे जा रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर शराब कांड:...तो ‘चुनावी दारू’ ने पांच जिंदगियों की थामी रफ्तार, शराब के साथ गांव में बांटे जा रहे रुपये
Sat, 09 Jan 2021 09:22 AM IST
शाहरुख खान
आशीष शुक्ला, अमर उजाला, बुलंदशहर
आशीष शुक्ला, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 Jan 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr poisonous liquor case
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से चार लोगों की हालत ज्यादा नाजुक है। जीतगढ़ी में पांच लोगों की मौत होने के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं।
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घटना में मारे गए एक मृतक के महिला परिजन ने आगामी पंचायत चुनाव में खड़े होने वाले भावी प्रत्याशियों द्वारा शराब पिलाने का आरोप लगाया है। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शराब पिलाने के अलावा गांव में रुपये भी बांटे जा रहे हैं।
bulandshahr poisonous liquor case
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आगामी दिनों में पंचायती चुनाव होने हैं। इसके लिए भावी प्रत्याशी गांव-देहात में पैठ जमाने लग गए हैं। कोई बड़ों के पैर छूता और हाल चाल जानता नजर आ रहा है तो कोई शराब की महफिल सजवा रहा है। गांव जीतगढ़ी निवासी एक मृतक के परिजनों ने बताया कि आगामी चुनाव में खड़े होने वाले कुछ प्रत्याशी बीते एक जनवरी से प्रतिदिन गांव में लोगों को शराब पिला रहे हैं। यह शराब वह आरोपी कुलदीप और अन्य दोनों आरोपियों से खरीदते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में गमगीन माहौल
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि शराब पार्टी के अलावा चुनावी अखाड़े में उतरने के लिए तैयार कुछ लोग रुपये भी बांट रहे हैं। जिससे कि चुनाव में उन्हें अधिक से अधिक मत हासिल हो सकें। लेकिन, इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक बीडीसी का भावी प्रत्याशी और एक प्रधान प्रत्याशी लगातार लोगों को शराब और पैसे बांट रहे हैं। यही अवैध शराब भी उनके द्वारा बंटवाई और पिलवाई गई थी। जो कि आरोपी कुलदीप से खरीदी गई।