फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BulandShahr Case: किडनैप, शराब...कत्ल और सामूहिक दुष्कर्म; निर्भया कांड जैसी वारदात की पूरी कहानी

Mon, 12 May 2025 03:43 PM IST
शाहरुख खान वरुण कुमार, अमर उजाला, नोएडा
वरुण कुमार, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 May 2025 03:43 PM IST
सार

यूपी में हुई गैंगरेप और हत्याकांड की वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। कार सवार दरिंदों ने दो लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर गाड़ी में बैठाया। इसके बाद बीयर खरीदी। जबरन लड़कियों को बीयर पिलाई गई। विरोध करने पर एक लड़की को मेरठ में फेंक दिया। दूसरी लड़की से हाईवे पर तीन युवकों ने दरिंदगी की। जानिए पूरी कहानी

विज्ञापन
BulandShahr harassment Murder Case Brutal Crime Like Nirbhaya Case in UP Know Details in Hindi
BulandShahr harassment - फोटो : अमर उजाला
छह मई 2025। शाम करीब सात बजे का वक्त था। धुंधला होने लगा था। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में एक लड़की अपनी सहेली के साथ काम की तलाश में खड़ी थी, उसे अंदाजा नहीं था कि आज क्या होने वाला है। उसके सामने एक कार रुकी। कार में दो लड़के थे, उनमें से एक लड़के को वो पहले से जानती थी। लड़के ने उसे काम दिलाने की बात कही, दोनों लड़कियां कार में बैठ गईं। कार ग्रेटर नोएडा के एक ठेके पर रुकी। वहां से बीयर खरीदी गईं। अब गाड़ी में बज रहा म्यूजिक तेज हो गया, काले रंग के शीशे बंद हो गए। गाजियाबाद के लोनी पहुंचने पर एक और लड़का भी कार में बैठ गया। इसके कुछ देर बाद लड़कियों को जबरन बीयर पिला दी गई। 
BulandShahr harassment Murder Case Brutal Crime Like Nirbhaya Case in UP Know Details in Hindi
Bulandshahr harassment - फोटो : संवाद
गाड़ी मेरठ की तरफ दौड़ने लगी, लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू हो गई। लड़कियों ने खुद को बचाने की कोशिश की, शोर मचाने का प्रयास किया, अब लड़कों के भीतर का हैवान जाग चुका था, विरोध बर्दाश्त के बाहर हो चुका था। कार हाईवे पर दौड़ती रही। गाजियाबाद से बागपत पहुंच गई, यहां से वापस मेरठ लौटकर आई, इस दौरान विरोध करने वाली एक लड़की को चलती कार से बाहर फेंक दिया गया। कार में दूसरी लड़की सहम गई, अब शुरू हुई दरिंदगी,  चलती कार में लड़के एक के बाद एक उस लड़की के साथ दरिंदगी करते रहे। 
BulandShahr harassment Murder Case Brutal Crime Like Nirbhaya Case in UP Know Details in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी संदीप - फोटो : संवाद
रातभर दरिंदगी के बाद कार सुबह में बुलंदशहर के खुर्जा इलाके में पहुंची, लड़कों का मन जब दरिंदगी से भर गया तो आखिरकार उस लड़की को भी कार से फेंक दिया, लेकिन वो लड़की मरी नहीं थी, और ना ही मरी थी उसकी हिम्मत। वह यहां से अज्ञात व्यक्ति के साथ पुलिस के पास पहुंची और पूरी जानकारी पुलिस को दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BulandShahr harassment Murder Case Brutal Crime Like Nirbhaya Case in UP Know Details in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी गौरव - फोटो : संवाद
मेरठ में पुलिस को मिली थी लड़की की लाश
सात मई की सुबह मेरठ पुलिस को जानी थाना इलाके में हाइवे पर एक लड़की की लाश पड़ी मिली, ये वही लड़की थी जिसको तीनों लड़कों ने शोर मचाने पर चलती कार से फेंक दिया था, लाश की स्थिति बेहद खराब थी। पुलिस ने लाश से जुड़ी डिटेल नोट की। पहचान करने, पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन न तो वहां से कोई मोबाइल मिला और न ही वहां से कोई और ऐसी चीज मिली जिससे लड़की की पहचान हो सके, लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। दूसरी तरफ बुलंदशहर के खुर्जा इलाके में जिस लड़की को कार से फेंक दिया गया था, वो काफी देर तक पड़ी रही लेकिन वो जिस जगह पड़ी थी, वहां से कुछ दूर पर देवी मां का एक बेहद पुराना मंदिर है। 
विज्ञापन
BulandShahr harassment Murder Case Brutal Crime Like Nirbhaya Case in UP Know Details in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी अमित - फोटो : संवाद
इस पीड़ित लड़की को काफी देर के बाद शरीर में कुछ ताकत महसूस हुई तो वो जैसे तैसे खड़ी हुई, और खुर्जा पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया, उसकी सहेली के बारे में भी आस-पास के जिलों में पता करना शुरू कर दिया। मेरठ पुलिस ने बुलंदशहर की खुर्जा पुलिस को उस लाश के बारे में बताया जो उसे जानी इलाके से मिली थी। खुर्जा की पुलिस ने इस बीच नोएडा से पीड़ित लड़की के परिवार को बुला लिया था। अब पुलिस ने पीड़ित लड़की से दूसरी लड़की के शव की पहचान कराई। लड़की ने अपनी सहेली को देखते ही रोना शुरू कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed