बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के आंबेडकर नगर में शुक्रवार रात को बरात लेकर आए लड़के ने बीच शादी में कुछ ऐसी मांग रख दी जिससे लड़की वालों के होश उड़ गए। उन्होंने लड़के को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। बात इतनी बढ़ी कि लड़के वाले हाथापाई पर उतर आए और लड़की की मां व भाई को गंभीर चोटें भी आ गईं। विवाद इतना बढ़ा कि थाने पहुंच गया और दूल्हा शादी करने की जगह परिवार समेत फरार हो गया। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला....
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल दूल्हे ने बुलेट बाइक नहीं मिलने पर शादी करने से इनकार कर दिया। बाइक की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला शांत कराने पहुंचे लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट भी की। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले दूल्हा समेत परिवार के अन्य लोग वहां से भाग गए। लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दी है।
आंबेडकर नगर निवासी हरभजन सिंह ने बताया की उन्होंने बेटी रेखा की शादी के लिए दिल्ली में रहने वाले युवक से रिश्ता किया था। दोनों की शादी को लेकर सभी रस्में हो रहीं थी। वहीं लड़के पक्ष की मांग के अनुसार 19 अप्रैल को वह दिल्ली में सगाई करके गए थे। सगाई में लड़की पक्ष ने करीब पांच लाख रुपये का सामान और गहने दिए थे।
पहले से निर्धारित तारीख के अनुसार शुक्रवार को शादी तय थी। बरात के स्वागत को लेकर लड़की पक्ष की ओर से सारी तैयारी कर ली गई थीं। वहीं जयमाला का कार्यक्रम पूरा होने के बाद फेरों की तैयारी चल रही थी। तभी लड़के ने बुलेट बाइक की मांग रख दी। इसको लेकर लड़की पक्ष ने पहले शादी करने की गुजारिश की, लेकिन लड़का बाइक की मांग को लेकर जिद पर अड़ गया।
5 of 5
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माना और शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने इसका विरोध किया तो लड़के के परिवार के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित के पड़ोसी की भी पिटाई कर दी। मामले में लड़की मां और भाई के भी गंभीर चोट आई हैं। खुर्जा थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।