फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल बस में छात्र की मौत: योगी सरकार का एक्शन- आरआई और दो एआरटीओ निलंबित, रोड जाम करने पर एक वकील समेत 50 अज्ञात पर मामला दर्ज

Fri, 22 Apr 2022 01:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 22 Apr 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Modinagar class 4th student death in school bus RI suspend arto also
Ghaziabad Accident - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के मोदीनगर में स्कूल बस से सिर निकालने पर छात्र अनुराग की मौत के मामले में लापरवाही सामने आने पर शासन ने क्षेत्रीय निरीक्षक (आरआई) प्रेम सिंह को निलंबित कर दिया है। वह वर्तमान में कानपुर में तैनात हैं। गाजियाबाद में 2017 से 2021 तक तैनात रहे। इस दौरान दयावती मोदी पब्लिक स्कूल की बसें बगैर फिटनेस के दौड़ती रहीं। मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एआरटीओ सतीश कुमार और एआरटीओ विश्वजीत प्रताप सिंह को भी निलंबित कर दिया है। आरटीओ अरुण कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। एआरटीओ सतीश कुमार परिवहन कार्यालय की प्रवर्तन इकाई से जुड़े हुए थे। मोदीनगर स्कूल बस और अन्य वाहनों के निरीक्षण की जिम्मेदारी इन्हीं की थी। विश्वजीत प्रताप सिंह फिटनेस के मामले में सतीश कुमार के इंचार्ज थे। क्षेत्रीय निरीक्षक समेत अब तक तीन अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।



एक वकील समेत 50 अज्ञात पर दिल्ली-मेरठ रोड जाम करने के लिए केस दर्ज
इस मामले में गुरुवार को दिल्ली-मेरठ रोड जाम करने वालों पर मोदीनगर की थाना इंचार्ज ने मामला दर्ज किया है। इनमें एक सुप्रीम कोर्ट के वकील लोकेंद्र आर्य को नामजद किया है, वहीं 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Ghaziabad Modinagar class 4th student death in school bus RI suspend arto also
प्रिंसिपल को छोड़ने के बाद परिजनों ने जाम किया दिल्ली-मेरठ रोड - फोटो : अमर उजाला

बस चालक और क्लीनर को जेल, प्रधानाचार्य को थाने से छोड़ा
स्कूल बस से बाहर झांकते समय लोहे के गेट से सिर टकरा जाने से छात्र अनुराग की मौत हो जाने के मामले में आरोपी बस चालक ओमवीर और क्लीनर जगवीर को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। ओमवीर  के साथ बुधवार को हिरासत में लिए गए दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नेत्रपाल को पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रधानाचार्य  और प्रबंधन के अधिकारियों खिलाफ  साक्ष्य मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विधि विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।

Ghaziabad Modinagar class 4th student death in school bus RI suspend arto also
इसी बस में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

कक्षा चार के छात्र अनुराग की मौत बुधवार सुबह स्कूल जाते वक्त हुई थी। परिजनों का कहना है कि स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चे थे, इससे अनुराग का जी मिचलाया और उसे उल्टी आ गई। उसने उल्टी करने के लिए सिर बाहर निकाला और दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। अनुराग की मां नेहा ने मोदी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और स्कूल के मालिक उमेश कुमार मोदी, प्रधानाचार्य नेत्रपाल और चालक ओमवीर व प्रबंधन के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश रचने की धारा में केस दर्ज किया था। हादसे के बाद अनुराग के परिजनों और अन्य लोगों ने स्कूल में हंगामा किया था, तोड़फोड़ भी की गई थी। उनका गुस्सा शांत करने के लिए पुलिस ने प्रधानाचार्य नेत्रपाल और चालक ओमवीर को लोगों के सामने ही हिरासत में लिया और थाना ले गई।

इस पर हंगामा प्रदर्शन शांत हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह परिजन मोदीनगर थाना पहुंचे तो प्रधानाचार्य नहीं मिले, वहां सिर्फ  चालक था। पुलिस ने पहले कहा कि लोगों का गुस्सा देखते हुए प्रधानाचार्य को निवाड़ी थाना पर भेज दिया है। लोग वहां पहुंचे तो पुलिस की बात झूठ निकली। पता चला कि उन्हें रात में ही छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Modinagar class 4th student death in school bus RI suspend arto also
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने माना रंजिश में हत्या का मामला
पुलिस ने इस मामले को रंजिश में हत्या का मामला माना है। मुकदमा हत्या में धारा में दर्ज किया गया था। एसपी देहात डॉ. ईरज रजा ने बताया कि चालक ओमवीर निवासी गांव गदाना की गिरफ्तारी हत्या की धारा 302 में ही की गई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एफआईआर में जगवीर का नाम नहीं था, लेकिन जांच में पाया गया कि वह घटना के दौरान बस में मौजूद था। इस पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। अनुराग की मां ने आरोप लगाया था कि चालक उनसे रंजिश रखता था। वजह यह थी कि उन्होंने बस में क्षमता से ज्यादा बच्चे ले जाने की शिकायत की थी। इसी पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद से वह रंजिश रखने लगा था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में एसपी देहात का कहना है कि प्रधानाचार्य के खिलाफ  अभी साक्ष्य नहीं मिले। जिनके खिलाफ भी साक्ष्य मिलेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Ghaziabad Modinagar class 4th student death in school bus RI suspend arto also
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिजनों का गुस्सा भड़का, तीन घंटे जाम रखा दिल्ली-मेरठ मार्ग
अनुराग के परिजनों को जैसे ही पता चला कि हत्या के मुकदमे में नामजद प्रधानाचार्य नेत्रपाल को पुलिस ने रात में थाने से ही छोड़ दिया, वैसे ही उनका गुस्सा फूट पड़ा। उनके साथ सूरत सिटी कॉलोनी के उनके पड़ोसी भी आ गए। इन लोगों ने मोदीनगर थाना के सामने ही जाम लगा दिया। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दोनों ओर एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। आस पास के थानों की फोर्स भी बुला ली गई। अफसरों ने कहा कि जिसके खिलाफ भी साक्ष्य मिलेंगे, उस पर कार्रवाई होगी। तीन घंटे तक वार्ता चली। इसके बाद जाम खोला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed