{"_id":"6ae1fa4624263130b600f4bb","slug":"criminal-dharmendra-tiddi-who-carried-a-reward-of-one-lakh-killed-three-police-personnel-also-injured-in-enco-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पुलिस और बावरिया गिरोह की मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र ढेर; तीन पुलिसकर्मी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पुलिस और बावरिया गिरोह की मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र ढेर; तीन पुलिसकर्मी भी घायल
Wed, 28 Oct 2026 07:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:06 PM IST
सार
गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र टिड्डी ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और बावरिया गिरोह के कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एडीसीपी क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी घायल हो गया। जिसे निवाड़ी स्थित सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार ने बताया कि बावरिया गिरोह के धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी पर मसूरी थाने में 50 हजार रुपये और खेकड़ा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। दोनों जिलों से घोषित इनाम की कुल राशि एक लाख रुपये थी। बताया कि मुखबिर से निवाड़ी क्षेत्र में धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी के आने की सूचना मिली। बताया गया कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। क्राइम ब्रांच की टीम की मुठभेड़ में कुख्यात घायल हो गया। जिसे निवाड़ी स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी पर करीब 60 आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन