फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A fire broke out suddenly in a pinni warehouse firefighters managed to bring it under control after a strenuo

गाजियाबाद: पिन्नी के गोदाम में अचानक लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी से पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

Wed, 28 Oct 2026 07:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 07:43 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब पौने 6 बजे अहसान होटल के पास एनएच नौ स्थित पुरानी वेस्ट पिन्नी के गोदाम में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
A fire broke out suddenly in a pinni warehouse firefighters managed to bring it under control after a strenuo
पिन्नी के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब पौने 6 बजे अहसान होटल के पास एनएच नौ स्थित पुरानी वेस्ट पिन्नी के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, आग की चपेट में आने वाली पन्नी को हटाकर आग को फैलने से बचाया, बाद में दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आधे घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


गोदाम में पुरानी वेस्ट पन्नी रखी होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका थी। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से आग बुझाने की कार्रवाई की गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पन्नी गोदाम के मालिक रविन्द्र ने बताया कि उसने यह गोदाम कुछ समय पूर्व खाली कर दिया था मगर कुछ पन्नी उठानी बाकी रह गई थी, उसी में आग लग गई है, आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं है। 
विज्ञापन


एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को अहसान होटल के पास पन्नी गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी, पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी, मगर फायर ब्रिगेड के आने से पूर्व पुलिस के जवानों ने आग से पन्नी को हटाकर आग फैलने से बचाया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आधे घन्टे में आग पर काबू पा लिया, कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed