पीएचडी छात्र अंकित खोखर की हत्या के बाद शव के टुकड़े फेंकने में इस्तेमाल की गई कार पुलिस ने कादराबाद गांव से बरामद कर लिया है। कादराबाद में कई दिनों से यह कार लावारिस हाल में खड़ी थी। वहीं, पुलिस की टीम ने मंगलवार को शव के टुकड़े तलाशने के लिए सर्च अभियान चलाया।
2 of 5
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
छह अक्तूबर को पीएचडी के छात्र अंकित खोखर की गला दबाकर हत्या कर आरोपी ने उसके शव के टुकड़े करके खतौली, मसूरी नहर व ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास जंगल में फेंक दिया था। 14 दिसंबर को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर मकान मालिक उमेश शर्मा व प्रवेश शर्मा को गिरफ्तार किया था। मकान मालिक उमेश शर्मा ने एक करोड़ रुपये के लालच में अंकित की हत्या की थी। एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि पुलिस कार मालिक की तलाश में जुटी हुई है।
3 of 5
अंकित खोखर के दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में हत्या के आरोपी उमेश शर्मा ने आरी से शव के टुकड़े कर गंगनहर में अलग-अलग स्थानों पर फेंकने की जानकारी दी थी। पुलिस अभी तक शव के टुकड़े बरामद नहीं कर सकी है।
4 of 5
मृतक अंकित खोखर और आरोपी उमेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल फोन की सीडीआर ने उमेश शर्मा की कहानी में झोल की पुष्टि कर दी है। पुलिस के लिए शव तलाशना पहेली बन गया है। हत्याकांड की पैरवी में लगे अंकित के दोस्तों का संगठन पुलिस कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।
5 of 5
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वह दोषियों को सख्त दिलाने के लिए शव की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। अंकित के दोस्त ने मोबाइल पर हुई बातचीत में जानकारी दी कि वह अपने मित्र के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए हर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।