{"_id":"639fe8d88d155c2ec85d7c16","slug":"ankit-murder-case-ankit-friends-will-request-the-pmo-for-recovery-of-dead-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankit Murder Case: अंकित के शव के टुकड़े बरामद कराने के लिए दोस्तों ने बनाया यह प्लान, बढ़ेगी पुलिस की टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankit Murder Case: अंकित के शव के टुकड़े बरामद कराने के लिए दोस्तों ने बनाया यह प्लान, बढ़ेगी पुलिस की टेंशन
Mon, 19 Dec 2022 10:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 19 Dec 2022 10:03 AM IST
विज्ञापन
Ankit Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के मोदीनगर में पीएचडी छात्र अंकित खोखर हत्याकांड के खुलासे के बाद अभी तक पुलिस शव को खोजने में असफल है। हत्याकांड के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले दोस्तों ने जस्टिस फॉर अंकित के नाम से ऑनलाइन मुहिम चला रखी है। अंकित के दोस्त शव बरामदगी को लेकर अब मुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय के अलावा पीएमओ से भी गुहार लगाएंगे। पुलिस रविवार को भी शव बरामदगी के लिए सर्च अभियान चलाने का दावा कर रही है। मूलरूप से बागपत के छपरौली स्थित मुकंदपुर गांव निवासी अंकित खोखर पीएचडी स्कॉलर था। वह मोदीनगर की देवेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी उमेश शर्मा के राधा एंक्लेव स्थित मकान में किराये पर रहते थे।
अंकित खोखर के दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
मकान मालिक उमेश शर्मा ने एक करोड़ रुपये के लिए अंकित की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अंकित के छह दोस्तों की पैरवी पर पुलिस ने बीते बुधवार को हत्याकांड का खुलासा किया था।
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में हत्या के आरोपी उमेश शर्मा ने आरी से शव के टुकड़े कर गंगनहर में अलग-अलग स्थानों पर फेंकने की जानकारी दी थी। पुलिस अभी तक शव के टुकड़े बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल फोन की सीडीआर ने उमेश शर्मा की कहानी में झोल की पुष्टि कर दी है। पुलिस के लिए शव तलाशना पहेली बन गया है। हत्याकांड की पैरवी में लगे अंकित के दोस्तों का संगठन पुलिस कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वह दोषियों को सख्त दिलाने के लिए शव की बरामदगी की मांग कर रहे है। अंकित के दोस्त ने मोबाइल पर हुई बातचीत में जानकारी दी कि वह अपने मित्र के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए हर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।