फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिनी ट्रक और एम्बुलेंस की टक्कर: भिड़ंत में बीमार पिता और पुत्र की मौत, एक महिला समेत ड्राइवर घायल

Fri, 25 Apr 2025 11:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 11:00 PM IST
सार

हादसे में एम्बुलेंस सवार रोगी गुलनाज और उनके पुत्र दानिश की मौत हो गई। रोगी गुलनाज की पत्नी सलमा और एम्बुलेंस चालक वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Accident near Bhojpur toll plaza on Delhi-Meerut Expressway mini truck and ambulance collide father and son di
मिनी ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार अपराहन मरीज को लेकर मुजफ्फरनगर जा रही एम्बुलेंस और प्लाई बोर्ड से भरे मिनी ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एम्बुलेंस सवार रोगी गुलनाज और उनके पुत्र दानिश की मौत हो गई। रोगी गुलनाज की पत्नी सलमा और एम्बुलेंस चालक वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मोदीनगर के एक निजी अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मिनी ट्रक पलट गया। एक्सप्रेस वे पर जाम की स्थिति बन गई। आरोपी मिनी ट्रक चालक मौके से भाग गया।

Accident near Bhojpur toll plaza on Delhi-Meerut Expressway mini truck and ambulance collide father and son di
घायल महिला और मृत पति - फोटो : अमर उजाला

कस्बा गढ़ी पुख्ता थाना पक्की गढ़ी जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले 40 वर्षीय गुलनाज काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुलनाज नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। पत्नी सलमा और पुत्र दानिश शुक्रवार को गुलनाज की नोएडा अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद वह उन्हें एम्बुलेंस से मुजफ्फनगर स्थित अस्पताल लेकर जा रहे थे। 

Accident near Bhojpur toll plaza on Delhi-Meerut Expressway mini truck and ambulance collide father and son di
पलटा हुआ मिनी ट्रक - फोटो : अमर उजाला

एम्बुलेंस चालक वाहिद निवासी सेक्टर 122 राधा कुंज नोएडा ने बताया कि जैसे ही वह भोजपुर टोल के समीप पहुंची तभी आगे चल रहे एक मिनी ट्रक ने अचानक रफ्तार कम कर दी। इसके बाद एम्बलेंस अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद मिनी ट्रक एक्सप्रेस पर पलट गया। मिनी ट्रक में भरे प्लाई बोर्ड सड़क पर बिखर गए। एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident near Bhojpur toll plaza on Delhi-Meerut Expressway mini truck and ambulance collide father and son di
मौके पर पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने गुलनाज और उनके 15 वर्षीय पुत्र दानिश का शव एम्बुलेंस से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि आरोपी मिनी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed