फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DSP श्रेष्ठा शादी विवाद: सौरभ हत्याकांड के बाद UP में एक और हाई-प्रोफाइल मामला; जानें शादी से जेल तक की कहानी

Mon, 07 Apr 2025 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 07 Apr 2025 07:08 PM IST
सार

Bhojpur News: यूपी के मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड के बाद अब एक और हाई-प्रोफाइल मामला चर्चा में है। भोजपुर के रोहित राज ने अपनी पत्नी डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं और आशंका जताई है कि उनका हाल भी सौरभ जैसा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bhojpur News: Bihar connection of DSP Shrestha Thakur and Rohit Raj marriage dispute, marriage to jail story
डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर और रोहित राज के शादी विवाद ने फिर पकड़ा तूल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ मर्डर केस की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक और विवाद ने प्रदेश को सुर्खियों में ला दिया है। इस बार मामला जुड़ा है यूपी की चर्चित और ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर DSP श्रेष्ठा ठाकुर की शादी और पति रोहित राज सिंह से जुड़े कानूनी और निजी विवादों का। हाल ही में जेल से छूटे रोहित राज सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर श्रेष्ठा ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे यह मामला एक बार फिर तूल पकड़ गया है।


 
 

Bhojpur News: Bihar connection of DSP Shrestha Thakur and Rohit Raj marriage dispute, marriage to jail story
डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर और रोहित राज के शादी विवाद ने फिर पकड़ा तूल - फोटो : अमर उजाला

‘DSP पत्नी ने घरजमाई बनाने की कोशिश की, न माने तो भेज दिया जेल’
बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले रोहित राज सिंह ने मीडिया के सामने आकर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी DSP श्रेष्ठा ठाकुर शादी के बाद उन्हें घरजमाई बनाने का दबाव डाल रही थीं। जब उन्होंने इसके लिए मना किया तो श्रेष्ठा ठाकुर ने अपने पद और पुलिसिया ताकत का दुरुपयोग कर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा दिया। रोहित का कहना है कि श्रेष्ठा उन्हें मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रही हैं और उनकी जान को भी खतरा है, जैसा उन्होंने मेरठ की घटना का हवाला देते हुए बताया कि मेरे साथ भी कभी भी वैसी ही घटना हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: निगरानी टीम ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, अंचल कार्यालय में मची अफरा-तफरी
 
उन्होंने कहा कि एक समय पर वह रांची में स्कूल और कोचिंग संस्थान चलाते थे, लेकिन इस पूरे विवाद के बाद उनका घर-परिवार और व्यवसाय बर्बाद हो गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने यह भी बताया कि 10 अगस्त 2024 को जेल से छूटने के बाद उन्होंने गाजियाबाद कोर्ट में 156(3) के तहत शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें श्रेष्ठा ठाकुर, उनके भाई और अन्य पुलिस अधिकारियों पर षड्यंत्र कर झूठा केस दर्ज कराने का आरोप लगाया गया है।
 
 

Bhojpur News: Bihar connection of DSP Shrestha Thakur and Rohit Raj marriage dispute, marriage to jail story
डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर और रोहित राज के शादी विवाद ने फिर पकड़ा तूल - फोटो : अमर उजाला

‘फर्जी पहचान से शादी और ठगी का आरोप’
इस पूरे मामले में DSP श्रेष्ठा ठाकुर की ओर से भी पहले से कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने अपने पूर्व पति रोहित राज पर फर्जी पहचान के साथ शादी करने और लोगों से उनके नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। श्रेष्ठा का आरोप है कि रोहित ने खुद को IRS अधिकारी बताकर 2017 में उनसे शादी की, लेकिन शादी के बाद पता चला कि वो कोई IRS अफसर नहीं है। इसके बाद दो साल तक रिश्ते में तनातनी चलती रही और 2019 में श्रेष्ठा ने तलाक ले लिया।

यह भी पढ़ें- Bihar News : जिसे दादा कहती थी, उसकी घिनौनी करतूत; शादी रोकने के लिए महबूब से लड़की पर कराया एसिड अटैक
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpur News: Bihar connection of DSP Shrestha Thakur and Rohit Raj marriage dispute, marriage to jail story
डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर और रोहित राज के शादी विवाद ने फिर पकड़ा तूल - फोटो : अमर उजाला

श्रेष्ठा ने आरोप लगाया कि तलाक के बाद भी रोहित ने उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल जारी रखा। वह उनके तैनाती वाले जिलों में जाकर लोगों से पैसे वसूलता रहा। इस वजह से उन्होंने गाजियाबाद के कौशांबी थाना में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने फरवरी 2024 में रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
 

विज्ञापन
Bhojpur News: Bihar connection of DSP Shrestha Thakur and Rohit Raj marriage dispute, marriage to jail story
डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर और रोहित राज के शादी विवाद ने फिर पकड़ा तूल - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों के आरोपों ने मामले को बनाया हाई-प्रोफाइल
अब जबकि रोहित राज ने खुलकर मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है, तो मामला फिर से राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं में आ गया है। एक ओर DSP रैंक की अधिकारी हैं जो ‘लेडी सिंघम’ की छवि से जानी जाती हैं, वहीं दूसरी ओर उनके पति खुद को निर्दोष बताते हुए प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई न्यायिक निर्णय नहीं आया है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: जंगल में जमीन के नीचे से मिला नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, बड़ी साजिश नाकाम; बढ़ाई गई सुरक्षा
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed