Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में पत्थरों से कुचलकर महिला की हत्या: प्लॉट में मिली लाश, मर्डर से पहले हुआ दुष्कर्म? जांच में पुलिस

Tue, 10 Nov 2026 08:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 08:55 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने पूछताछ में बताया कि महिला को सोमवार शाम तक इसी इलाके में नशे में धुत होकर टहलते हुए देखा गया था। उन लोगों ने बताया कि महिला इस इलाके की रहने वाली नहीं है।

विज्ञापन
burari delhi woman murder body found empty plot kamal vihar
बुराड़ी में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक महिला की पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह महिला का खून से लथपथ शव वेस्ट कमल विहार में पंप हाउस के पास एक खाली प्लॉट में मिला है। महिला की उम्र करीब 37 साल है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos
burari delhi woman murder body found empty plot kamal vihar
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

महिला के शरीर पर पत्थरों से कुचलने के निशान मिले
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह कमल विहार इलाके में रहने वाले लोगों टहलने के दौरान खाली प्लॉट में महिला का शव पड़ा देखा। महिला के शरीर और आसपास खून फैला हुआ था। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। महिला के शरीर पर पत्थरों से कुचलने के निशान मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों ने पूछताछ की। महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

burari delhi woman murder body found empty plot kamal vihar
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

नशे में धुत टहल रही थी
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पूछताछ में बताया कि महिला को सोमवार शाम तक इसी इलाके में नशे में धुत होकर टहलते हुए देखा गया था। उन लोगों ने बताया कि महिला इस इलाके की रहने वाली नहीं है। मंगलवार सुबह उसका शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सोमवार शाम से मंगलवार सुबह के बीच महिला के साथ क्या हुआ और वह आखिरी बार किसके साथ देखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
burari delhi woman murder body found empty plot kamal vihar
खाली प्लॉट में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका से पुलिस ने नहीं किया इनकार
पुलिस महिला के साथ दुष्कर्म की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हो पाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही पुलिस सारी कड़ी को जोड़ने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि महिला की आखिरी गतिविधियों और घटनास्थल के आसपास संदिग्ध लोगों की आवाजाही का पता लगाया जा सके। साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed