{"_id":"6af33b3cca77d0e241051afd","slug":"27-special-trains-operated-for-the-chhath-festival-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162802-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: छठ महापर्व पर चलीं 27 विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: छठ महापर्व पर चलीं 27 विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे ने छठ पर्व को लेकर मंगलवार को 27 विशेष ट्रेनें चलाईं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। घर जाने के लिए स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग आईआरसीटीसी और तत्काल टिकट की व्यवस्था से नाराज दिख रहे हैं। रेलवे ने 10 जून तक नियमित ट्रेनों के बजाए करीब 27 स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं। छठ पर्व के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने के चलते रेलवे की ओर से तीन रंगों में जोन को बांटा गया। रेलवे ने स्टेशन को येलो, ग्रीन और ब्लू जोन में बांटकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
उत्तर रेलवे ने मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से सबसे अधिक नौ विशेष ट्रेनें रवाना किया। इसके अलावा नई दिल्ली से छह, शकूरबस्ती से पांच, दिल्ली जंक्शन से तीन, हजरत निजामुद्दीन से तीन और रोहतक से एक विशेष ट्रेन का संचालन किया।
बसों का सहारा ले रहे लगभग 80 हजार यात्री
रेलवे टिकट न मिलने पर यात्रियों ने आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आनंद विहार समेत अन्य बस स्टेशनों का सहारा लिया। पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने के लिए यूपीएसआईटीसी की बसों को पकड़ा। इसके अलावा बिहार की सरकारी बसों का यात्रियों ने उपयोग किया।