फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबादः बच्चों की निर्मम हत्या करने से पहले कारोबारी ने किया था ये काम, ताकि उन्हें न हो दर्द

Tue, 03 Dec 2019 02:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Dec 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad indirapuram man inject drug to son daughter before murder then suicide with wife manager
सीरिंज बना अहम कड़ी - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैभव खंड में आज जींस कारोबारी के परिवार की हत्या और आत्महत्या मामले ने सभी को झंकझोर कर रख दिया है। कैसे एक माता-पिता ने अपने हाथ से अपने बच्चों की निर्मम हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली, यह सोचकर सभी हैरत में हैं। इसी बीच पुलिस को अपनी तफ्तीश में कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जिससे यह पता तो चलता है कि भले ही आर्थिक तंगी के चलते एक पिता ने अपने बच्चों की हत्या कर दी लेकिन जब मौत आए तो उन्हें जरा भी दर्द न हो इस बात का भी ख्याल रखा। जानिए गुलशन ने बच्चों की हत्या से पहले ऐसा क्या किया.....

ghaziabad indirapuram man inject drug to son daughter before murder then suicide with wife manager
बाथरूम से बरामद सीरिंज - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि गुलशन ने बेटे की हत्या चाकू से गला रेतकर की थी, वहीं बेटी की हत्या गला दबाकर की थी। पुलिस ने फ्लैट से हत्या में प्रयुक्त चाकू, रस्सी, सल्फास, सीरिंज और 3 गिलास में लिक्विड बरामद किया है। सीरिंज को पुलिस बच्चों की हत्याओं की एक बड़ी कड़ी मान रही है।

ghaziabad indirapuram man inject drug to son daughter before murder then suicide with wife manager
बेटी के साथ गुलशन - फोटो : अमर उजाला

शुरुआती जांच के बाद पुलिस का मानना है कि गुलशन ने हत्या से पहले दोनों बच्चों को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया और फिर बेटे रितिक का धारदार चाकू से गला रेत दिया। वहीं बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके साथ ही खरगोश को भी मार दिया। इसी के बाद गुलशन ने अपने दोस्त रमेश अरोड़ा को वीडियो कॉल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad indirapuram man inject drug to son daughter before murder then suicide with wife manager
जिस बेड पर किया गया बेटे का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को गुलशन के फ्लैट के बाथरूम में सीरिंज मिली है। वहीं बरादम सल्फास के बारे में पुलिस कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कह रही है। पुलिस का कहना है कि गुलशन और उसकी पत्नी परवीन व मैनेजर संजना ने आत्महत्या से पहले सल्फास खाया था या नहीं ये पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
ghaziabad indirapuram man inject drug to son daughter before murder then suicide with wife manager
गुलशन की पत्नी परवीन और मैनेजर संजना(बाएं से दाएं) - फोटो : योगेंद्र सागर
बता दें कि गुलशन नाम के एक जींस कारोबारी ने आर्थिक तंगी के चलते मंगलवार सुबह पहले अपने बेटा-बेटी की हत्या की फिर पत्नी और घर में ही रहने वाली अपनी बिजनेस पार्टनर व मैनेजर के साथ में आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed