फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेस्टोरेंट में हुक्का और शराब पार्टी कर रहे थे 60 युवक-युवतियां, पुलिस ने छापा मारकर हिरासत में लिया

Sat, 12 Sep 2020 03:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी प्रभात पांडेय, अमर उजाला, गाजियाबाद
प्रभात पांडेय, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Sep 2020 03:01 PM IST
सार

- पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी कर सभी को दबोचा
- हाईकोर्ट ने हुक्का बार पर लगाया हुआ है प्रतिबंध, लीकर लाइसेंस की हो रही जांच
- एसपी सिटी का कहना, लॉकडाउन का पाया गया है उल्लंघन
- कौशांबी के एंजल मॉल में चल रहा था रेस्टोरेंट

विज्ञापन
Ghaziabad hotel hookah and wine party 60 boys and girls arrested after police raid
रेस्टोरेंट में हुक्का और शराब पार्टी करते 60 युवक-युवतियां हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के एंजल मॉल में स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम को हुक्का और दारू पार्टी चलने की सूचना पर एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। पुलिस ने मौके से करीब 60 युवक युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन का उल्लंघन पाया गया है। लीकर का लाइसेंस है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। मैनेजर और संचालक समेत सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ghaziabad hotel hookah and wine party 60 boys and girls arrested after police raid
रेस्टोरेंट में हुक्का और शराब पार्टी करते 60 युवक-युवतियां हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को देखते ही मचा हड़ंकप
शुक्रवार शाम को पुलिस को पब्लिक की ओर से सूचना मिली कि कौशांबी थाना क्षेत्र के एंजल मॉल स्थित नो रूल नामक रेस्टोरेंट में काफी संख्या में युवक और युवतियां हुक्का व दारू पार्टी कर रहे हैं। सूचना पर एसपी सिटी अभिषेक वर्मा और एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह, सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही पुलिस पहुंची तो वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर काफी संख्या में युवक और युवतियां जुटे हुए थे। साथ ही हुक्का और दारू पार्टी चल रही थी।

पुलिस को देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने पार्टी बंद कराई और सभी को ही रेस्टोरेंट के अंदर रोक लिया। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके से करीब 15 युवतियां और 35 युवकों को हिरासत में लिया है। हाईकोर्ट की ओर से हुक्का सर्व करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद भी यहां पर हुक्का सर्व किया जा रहा था। लीकर का लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि रेस्टोरेंट के मैनेजर, मालिक समेत पकड़े गए युवक युवतियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Ghaziabad hotel hookah and wine party 60 boys and girls arrested after police raid
रेस्टोरेंट में हुक्का और शराब पार्टी करते 60 युवक-युवतियां हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

अनलॉक के बाद शुक्रवार को ही खुला था रेस्टोरेंट
कोरोना के चलते लॉकडाउन में सभी रेस्टोरेंट और होटलों को बंद कर दिया गया था। अनलॉक में रेस्टोरेंट को पैकिंग और डिलीवरी की ही अनुमति थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को ही पहले दिन यह रेस्टोरेंट खोला गया था। शाम को जहां पर भारी संख्या में भीड़ जुटाकर नियमों की धज्जियां उड़ाईं गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad hotel hookah and wine party 60 boys and girls arrested after police raid
रेस्टोरेंट में हुक्का और शराब पार्टी करते 60 युवक-युवतियां हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड होने के चलते पहुंचे थे युवक-युवतियां
अधिकांश स्थानों पर शनिवार और रविवार को छूट्टी रहती है। इसके चलते शुक्रवार रात को ज्यादातर लोग पार्टी और बाहर खाना खाने के लिए चले जाते हैं। कोरोना के चलते पार्टी और तमाम तरह के आयोजन बंद थे। पुलिस के मुताबिक अनलॉक में रेस्टोरेंट में सीमित लोगों के आने की अनुमति मिली तो चोरी छिपे वीकेंड से पूर्व मस्ती के लिए युवक और युवतियां यहां पर पहुंचे थे।

पकड़े जाने वालों में अधिकांश दिल्ली के
बार्डर एरिया होने के कारण कौशांबी के इन रेस्टोरेंट में दिल्ली का क्राउड सबसे अधिक आता है। स्थानीय लोगों मानें तो दिल्ली में पुलिस की सख्ती होने के चलते यहां पर लोग अधिक आते हैं। यहां पर साल छह माह में ही पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्रवाई होती है। इसी का नतीजा है कि उन्हें यह जगह मौजमस्ती के लिए सुरक्षित लगती है।

विज्ञापन
Ghaziabad hotel hookah and wine party 60 boys and girls arrested after police raid
रेस्टोरेंट में हुक्का और शराब पार्टी करते 60 युवक-युवतियां हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

हुक्का बार के लिए बदनाम है क्षेत्र
दिल्ली से सटा होने के कारण यहां पर काफी संख्या में बार, रेस्टोरेंट, हुक्का बार और होटल हैं। जहां पर चोरी छिपे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से नशा परोसा जाता है। कौशांबी थाना क्षेत्र के एंजल मॉल में ही पूर्व में दो हुक्का बार पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी की थी। इसके बाद प्रशासन की टीम ने इसे सील कर दिया था। दिल्ली से सटा होने के कारण यहां पर युवक-युवतियां काफी संख्या में आते हैं। सड़क किनारे गाड़ियों में भी चलता फिरता बार यहां देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed