बॉलीवुड मूवी रईस के किरदार से प्रभावित होकर एक युवक ने शराब तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। यहां तक कि उसने अपने फोन की कॉलर टोन शाहरुख खान के डायलॉग-कोई धंधा छोटा या बड़ा नहीं है और कोई धर्म धंधे से बढ़कर नहीं है- लगा ली। आरोपी का नाम अजय है।
उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने शराब तस्करी करने वाले इस युवक व एक अन्य महिला को दबोचा है। इनकी पहचान आरोपी अजय (39) ओर संगीता (30) के रूप में हुई है। अजय गुलाबी बाग थाने का घोषित बदमाश है। इसकी मां माया भी इसी थाने की घोषित बदमाश है।
माया के खिलाफ 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं संगीता की मां भी सराय रोहिल्ला थाने की घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अजय व संगीता के पास से कुल 51 पेटी अवैध शराब बरामद की है।
4 of 5
शराब की पेटियां
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी टीम ने अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ था। इसी कड़ी में पुलिस ने शराब तस्कर पवन की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंधा मुगल, प्रताप नगर में अजय नामक बदमाश शराब का धंधा कर रहा है। पुलिस ने उसके घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुल 46 पेटी शराब की बरामद हुई।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
दूसरी ओर पुलिस ने किशनगंज में छापेमारी कर संगीता को पांच पेटी शराब के साथ दबोच लिया। अजय ने बताया कि उसका पिता बड़ा शराब तस्कर था। उसकी मौत के बाद मां ने शराब तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। बाद में वह भी धंधे में शामिल हो गया। वहीं संगीता का भाई पवन और मां बड़े शराब तस्कर हैं और दोनों ही सराय रोहिल्ला थाने घोषित बदमाश है। संगीता के पति की सड़क हादसे में जून 2020 में मौत हो गई थी, जिसके बाद वह भी शराब तस्करी करने लगी।