{"_id":"5e16edda8ebc3e87dc407026","slug":"gaurav-chandel-murder-case-police-and-forensic-team-accused-for-carelessness-with-proofs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गौरव चंदेल हत्याकांड: पहले कुत्तों ने चाटकर किया साफ, फिर बारिश में बह गए सारे सबूत!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव चंदेल हत्याकांड: पहले कुत्तों ने चाटकर किया साफ, फिर बारिश में बह गए सारे सबूत!
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 09 Jan 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
घटनास्थल पर धब्बों को चाटते कुत्ते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रेटर नोएडा के व्यापारी गौरव चंदेल की हत्या के बाद सबूतों के साथ लापरवाही करने का बड़ा मामला सामने आया है। खबर है कि फॉरेंसिक टीम मौका-ए-वारदात पर एक दिन बाद पहुंची जिसके कारण की सबूत मिट गए। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस ने घटनास्थल पर बैरिकेड भी नहीं लगाया गया था, जिसके कारण सबूतों का बचना और भी मुश्किल हो गया।
2 of 6
मृतक गौरव चंदेल(दाएं) और उनका फ्लैट(बाएं)
- फोटो : अमर उजाला
पर्थला गोलचक्कर से एक किलोमीटर आगे और गौड़ गोलचक्कर से तीन सौ मीटर पहले सर्विस रोड के किनारे मंगलवार सुबह परिजनों को गौरव चंदेल मिले थे। परिजन उन्हें यथार्थ अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने ही अस्पताल से इसकी सूचना पुलिस को दी। मौत का कारण पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था।
3 of 6
जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन पुलिस ने मौका-ए-वारदात को लेकर बड़ी लापरवाही दिखाई, जहां से आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत मिल सकते थे। पुलिस ने मौके पर बेरिकेडिंग तक नहीं की। ऐसे में खून देखकर इलाके के कुत्ते जमा हो गए और उन धब्बों को चाट-चाटकर साफ कर दिया। फॉरेंसिक टीम भी एक दिन बाद वहां पहुंची। हालांकि, पुलिस का कहना है कि परिजनों से सूचना मिलने के बाद मौके से ब्लड और मिट्टी के सैंपल जांच के लिए उठा लिए गए थे। जबकि शव मिलने के एक दिन बाद फॉरेंसिक टीम वारदात की जगह पहुंची थी। ऐसे में सबूत मिटने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घटनास्थल पर जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों ने बताया कि हो सकता है कि वारदात के समय गौरव की बदमाशों से हाथापाई हुई हो, आरोपियों को भी चोट लगी हो। मौके पर उनका खून और सामान भी गिरा हो सकता है। फॉरेंसिक टीम समय अगर मौका ए वारदात पर पहुंच जाती तो सबूत मिल सकते थे। बेरिकेड नहीं लगाने की वजह से कुत्ते खून चाट रहे थे। हम लोग उन्हें कब तक रोकते। ऐसे में सबूतों पर प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
गौरव चंदेल का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जो बचे-खुचे सबूत बचे थे, उन्हें साफ करने में बारिश ने भी अहम भूमिका निभाई। जिस दिन घटना हुई, उस दिन इलाके में बारिश हो रही थी। इसके बावजूद लापरवाही दिखाई गई और एक दिन बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। ऐसे में बारिश की वजह से भी की सबूतों के मिटने की बात कही जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।