{"_id":"6a9d6600ea42e242e607ab53","slug":"luv-kush-ramlila-rajpremi-as-ravana-paintal-as-narad-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153674-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव कुश रामलीला: राजप्रेमी रावण, पेंटल नारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव कुश रामलीला: राजप्रेमी रावण, पेंटल नारद
विज्ञापन
मंचन 11 से 21 अक्तूबर तक होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लालकिला मैदान में होने वाली लव कुश रामलीला में इस बार फिल्म अभिनेता राजप्रेमी रावण का किरदार निभाएंगे। अभिनेता पेंटल कंवरजीत सिंह नारद मुनि और गायक शंकर साहनी केवट की भूमिका में नजर आएंगे। रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्तूबर तक होगा, जिसमें 20 अक्तूबर को रावण दहन किया जाएगा।
लव कुश रामलीला कमेटी ने रविवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि रामलीला के लिए मदुरै के मीनाक्षी मंदिर की प्रतिकृति पर आधारित चार मंजिला मंच तैयार किया जा रहा है। इसकी लंबाई 140 फुट, चौड़ाई 60 फुट और ऊंचाई 45 फुट होगी।
मंच पर 31 फुट ऊंचा कैलाश पर्वत और जंगल का सेट भी बनेगा। राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास दृश्यों में विजुअल इफेक्ट का प्रयोग होगा। नाव से नदी पार कराने के दौरान मंच पर पानी का आभास पैदा किया जाएगा। युद्ध के दृश्यों में 70 फुट की ऊंचाई पर भूत-प्रेत और राक्षसों के दृश्य दिखाए जाएंगे। कमेटी महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि 20 अक्तूबर को दशहरा पर रावण दहन होगा।
विज्ञापन
अर्जुन कुमार के अनुसार, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लालकिला मैदान में एक हेल्थ मेला आयोजित होगा। इसमें दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, ट्राईसाइकिल और कान की मशीन दी जाएगी। आंखों की जांच और चश्मों का वितरण भी होगा। मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया जाएगा।