{"_id":"6a9d6965d522bcc1b50ed15e","slug":"du-teachers-associations-demand-security-audit-of-private-pgs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153704-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू शिक्षक संगठनों ने की निजी पीजी सुरक्षा जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू शिक्षक संगठनों ने की निजी पीजी सुरक्षा जांच की मांग
विज्ञापन
संगठनों ने सभी निजी पीजी व छात्रावासों के सुरक्षा ऑडिट व डीयू छात्रावासों के विस्तार की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत के ढहने की घटना पर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शिक्षक संगठनों ने दुख जताते हुए निजी पीजी व छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। एनडीटीएफ, एएडीटीए सहित कई संगठनों ने समयबद्ध व निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एनडीटीएफ ने कहा कि डीयू के नॉर्थ कैंपस, साउथ कैंपस व कॉलेजों के आसपास बड़ी संख्या में निजी पीजी संचालित हैं, जिनमें संरचनात्मक व अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। संगठन ने सभी निजी पीजी व छात्रावासों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की।
एएडीटीए ने कहा कि यह हादसा डीयू छात्रों के लिए सुरक्षित व किफायती आवास की कमी को उजागर करता है। संगठन ने विश्वविद्यालय से छात्रावासों का विस्तार कर पर्याप्त आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। संगठनों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।