फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: चार साल की लव स्टोरी... गैंगस्टर संग लेडी डॉन अनुराधा ने लिए फेरे; देखें शादी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Tue, 12 Mar 2024 03:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 03:21 PM IST
सार

हरियाणा के गैंगस्टर काला जठेड़ी ने राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज के साथ सात फेरे लिए हैं। इसके बाद अब 13 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच गृह प्रवेश समारोह के लिए ग्राम जठेड़ी ले जाया जाना है।

विज्ञापन
Gangster Kala Jathedi and Lady Don Anuradha Chaudhary wedding Exclusive photos
गैंगस्टर संग शादी के बंधन में बंधी लेडी डॉन - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के गैंगस्टर काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज की पुलिस सुरक्षा के बीच शादी हो गई है। दिल्ली के द्वारका में दोनों ने शादी की है। शादी की तस्वीरों में देख सकते हैं कि एक तरफ लेडी डॉन शादी की लाल ड्रेस में नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ काला जठेड़ी कुर्ता-पायजामा और सदरी में था। अपनी शादी में लेडी डॉन खुद गाड़ी चलाकर पहुंची। शादी में परिवार के लोग भी मौजूद रहे। शादी में पुलिसवाले बराती बने।

Gangster Kala Jathedi and Lady Don Anuradha Chaudhary wedding Exclusive photos
गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुई दोनों के बीच प्यार की शुरुआत
काला और अनुराधा चार साल से प्रेम संबंधों में हैं। शादी के बाद अनुराधा परिवार के साथ चली जाएगी। वह पहले से जमानत पर है। पुलिस के मुताबिक, अनुराधा तलाकशुदा है। वर्ष 2006 में उनकी मुलाकात शेखावाटी कॉलेज, सीकर के लेक्चरार फेलिक्स दीपक मिंज से हुई थी। दोनों ने मई, 2007 में शादी की थी, लेकिन 2013 में दोनों अलग हो गए थे।

Gangster Kala Jathedi and Lady Don Anuradha Chaudhary wedding Exclusive photos
गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

लेडी डॉन ने 2007 में भी की थी शादी
वर्ष 2015 में अजमेर जेल में अनुराधा की मुलाकात राजस्थान के गैंगस्टर आनंद पाल सिंह से हुई। जेल से बाहर आने के बाद काला के साथ मिलकर अनुराधा ने कई वारदात अंजाम दीं। इसके बाद दोनों छिपने के लिए नवंबर, 2020 में विक्की सिंह (गैंगस्टर आनंद पाल सिंह का भाई, तब तक आनंदपाल मारा जा चुका था) के निर्देश पर इंदौर पहुंच गए। यहां दोनों दंपती की तरह रहने लगे। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। दोनों इंदौर में चार माह तक रहे। काला इस समय तिहाड़ में बंद है। अनुराधा काला के माता-पिता की देखभाल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangster Kala Jathedi and Lady Don Anuradha Chaudhary wedding Exclusive photos
लेडी डॉन अनुराधा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे पकड़े गए दोनों
मार्च, 2021 में दोनों ने इंदौर छोड़ दिया और बिहार चले गए। दोनों विवेकानंद कॉलोनी, पूर्णिया में किराये पर रहे। 30 जून, 2021 को बिहार से निकले और लखनऊ पहुंच गए। इसके बाद शिरडी, मुंबई, तिरूपति, मथुरा, आगरा आदि जगहों पर गए। जुलाई, 2021 के दूसरे सप्ताह में रघुनाथ रेजीडेंसी, बहारदपुर, हरिद्वार चले गए। इसी माह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों को यमुनानगर से सहारनपुर हाईवे पर सरवासा टोल के पास पकड़ लिया। उस समय अनुराधा पर राजस्थान पुलिस ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि काला की गिरफ्तारी पर सात लाख रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
Gangster Kala Jathedi and Lady Don Anuradha Chaudhary wedding Exclusive photos
काला जठेड़ी की शादी - फोटो : अमर उजाला
शादी करने के लिए कस्टडी पैरोल
अदालत ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को महिला गैंगस्टर मैडम मिंज उर्फ अनुराधा चौधरी के साथ शादी करने के लिए हिरासत में पैरोल प्रदान की। काला जठेड़ी और उसकी प्रेमिका को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जुलाई 2021 में सहारनपुर में पकड़ा था। काला को पकड़ने के लिए सात लाख रुपये का इनाम रखा गया था। संदीप पर कथित तौर पर एक संगठित अपराध सिंडिकेट को संचालित करने के लिए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) सहित कई गंभीर आरोप हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed