बुराड़ी इलाके में सोमवार सुबह गोगी व टिल्लू गैंग के बीच गैंगवार हुई। बीच बाजार में दोनों गैंग के बदमाशों के बीच चली अंधाधुंध गोली में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि सात लोग जख्मी हो गये। मरने वालों में टिल्लू गैंग और गोगी गैंग के एक एक बदमाश हैं। वहीं मृत महिला घटना के समय वहां से गुजर रही थी।
2 of 8
gang war
- फोटो : अमर उजाला
गोलीबारी में गोगी गैंग का एक सदस्य जख्मी हो गया था, जिसे बदमाश मैक्स अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गये है। बाद में उसकी मौत हो गयी। गोली लगने से तीन बदमाश और दो राहगीर घायल हुए हैं। वहीं बदमाशों के भागने के दौरान स्कार्पियों के चपेट में आने से दो लोग जख्मी हो गये। घायलों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस मरने वालों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
3 of 8
gang war
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार सोमवार करीब सवा दस बजे बुराड़ी के राजधानी स्कूल के पास कुछ युवक जिम से बाहर निकल कर स्कार्पियो पर सवार हो रहे थे। इसी दौरान वहां एक फॉरच्यूनर कार आकर रुकी। फॉरच्यूनर कार सवार बदमाशों ने स्कार्पियो सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने एक युवक को कार में ही ढेर कर दिया। गोली चलते ही स्कार्पियो में सवार अन्य युवक इधर उधर भागने लगे जबकि दो लोग कार लेकर भागे।
4 of 8
gang war
- फोटो : अमर उजाला
फॉरच्यूनर सवार बदमाशों ने वहां भाग रहे बदमाशों पर गोली चलायी। तीन बदमाशों के अलावा महिला समेत दो राहगीरों को भी गोली लगी। दूसरे पक्ष के बदमाशों ने भी फॉरच्यूनर सवार बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश भी जख्मी हो गया। जिसे फॉरच्यूनर सवार बदमाश कार में लेकर फरार हो गये।
5 of 8
gang war
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी सात लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने एक महिला समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वाला टिल्लू गैंग का नाबालिग बदमाश मुकुल (16) है। जबकि महिला की पहचान संत नगर निवासी संगीता (34) के रूप में हुई।