देश भर में आज यानी सोमवार को गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। हर तरफ श्री गणेश के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं लोग मंदिरों में जा कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, तो कोई गणेश की मूर्ती को अपने घर लोकर आ रहा है। शहर हो या गांव, गली-मोहल्लों और सोसायटीयों में भी लोग सुबह सवेरे उठ कर पूजा और मूर्ती स्थापना की तैयारी में जुट गए हैं। हम आपको तस्वीरों में दिखा रहे हैं देश-विदेश के अलग-अलग जगहों के ऐसे गणपति पूजन जो आप नहीं जानते होंगे-
2 of 6
बस्तर के जंगलों में विराजमान गणेश की प्रतिमा
- फोटो : Social Media
बस्तर के घने जंगलों के बीच शांति, शीतल वातावरण के बीच उंचे पहाड़ पर ये गणपति विराजते हैं। गणेश की यह मूर्ती लगभग 1100 साल पुरानी है। माना जाता है कि वर्षों पहले नागवंशियों के काल में गणपति की इस मूर्ती को जंगल के 14 किलोमीटर अंदर ढोल के आकार में बनी एक पहाड़ी पर स्थापित किया गया था। तभी से यहां उनकी पूजा होती आ रही है।
3 of 6
पुरी तट पर रेत से बनी गणेश प्रतिमा
- फोटो : Social Media
ये तस्वीर ओडिशा के पुरी समुद्र तट का है, जहां मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने गणेश चतुर्थी के मौके पर रेत से ईको-फ्रेंड्ली गणपति बना कर श्रद्धा के साथ-साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने का संदेश दिया है।
4 of 6
इंडोनेशिया में गणेश की प्रतिमा
- फोटो : Social Media
केवल भारत ही नहीं, दुनिया भर के कई देशों में गणेश चतुर्थी बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है। यह तस्वीर इंडोनेशिया के बाली की है, जहां लोग गणपति बप्पा की मूर्ती को सजा-धजा कर पूजा के लिए तैयार हैं।
5 of 6
इंडोनेशिया में गणेश की प्रतिमा
- फोटो : Social Media
गणेश जी की यह पौराणिक मूर्ती भी इंडोनेशिया में ही स्थापित है। वर्षों पुरानी यह मूर्ति इंडोनेशिया के प्रसिद्ध प्रम्बनन मंदिर में स्थापित है। अपार श्रद्धा के कारण लोग वैसे को साल भर यहां पूजा के लिए आते हैं, लेकिन गणेश चतुर्थी के समय विशेष पूजा के लिए भारी भीड़ लगी रहती है।