फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसों की खातिर मां ही बन गई अपने बेटे की दुश्मन, खत में लिखी बातों से खुला घिनौना राज

Wed, 16 May 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 May 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
for money delhi mother kidnap her own son with the help of sister husband, her letter reveal secret
mother kidnap son - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में एक महिला ने रुपयों के खातिर अपने नौ साल के बेटे के साथ कुछ ऐसा किया कि आपका विश्वास ही मां शब्द से उठ जाएगा। उसकी इस करतूत का खुलासा उसी की लिखी एक चिट्ठी के जरिए हुआ...
for money delhi mother kidnap her own son with the help of sister husband, her letter reveal secret
mother kidnap son

महिला ने बहनोई संग मिलकर अपने बेटे को ही अगवा कर लिया। दोनों ने बच्चे के पिता को फोन व पत्र लिखकर धमकी दी और डेढ़ लाख रुपये की मांग की। पुलिस के अनुसार, 10 मई को मुकुंदपुर से बच्चे के अगवा होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लगाया। जांच में किसी परिचित के शामिल होने का शक हुआ।

for money delhi mother kidnap her own son with the help of sister husband, her letter reveal secret
mother kidnap son

पुलिस ने मां की निगरानी शुरू कर दी। पता चला कि महिला का अकसर पति से रुपये को लेकर झगड़ा होता था। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती बरतने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
for money delhi mother kidnap her own son with the help of sister husband, her letter reveal secret
mother kidnap son

उसने बताया कि बहनोई की मदद से उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला के निशानदेही पर भलस्वा डेयरी झील के पास डी ब्लॉक स्थित एक मकान में छापा मारकर बच्चे को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी मौसा को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
for money delhi mother kidnap her own son with the help of sister husband, her letter reveal secret
mother kidnap son
पत्र में लिखी बातों से गहराया शक 
जांच के दौरान पुलिस को बच्चे के पिता ने अपहरणकर्ता का एक पत्र सौंपा। जिसमें पीड़ित से डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई थी। साथ ही लिखा था कि रुपये लेकर बच्चे की मां को ही भेजना। नहीं तो बच्चे की हत्या कर दी जाएगी। पत्र में बहुत सी ऐसी बातों का जिक्र था जो किसी परिचित के शामिल होने की ओर इशारा कर रही थी। उसने लिखा कि उसे पता है कि पीड़ित को दो भी बेटियां हैं। जिसे कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपहरणकर्ता ने लिखा कि उसे पता है कि बच्चे के गायब होने के बाद उसका पोस्टर बनवाया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed