फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramlila tradition spanning 58 years; preparations begin with the flag worship ceremony.

Delhi NCR News: 58 साल से चली आ रही रामलीला परंपरा, ध्वज पूजन के साथ तैयारियां शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना।
मथुरा काव्य कला मंडल की ओर से रविवार शाम रामलीला मंचन की तैयारियों के तहत ध्वज पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ हुए पूजन में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। ध्वज पूजन के साथ ही रामलीला मंचन को लेकर मंडल की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंडल के संरक्षक सुनील सक्सैना व प्रधान प्रिंस सैनी ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ तीन अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ होगा। इसके बाद लगातार विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मथुरा काव्य कला मंडल की ओर से पिछले 58 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मंडल की ओर से रामलीला मंचन को धार्मिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। ध्वज पूजन कार्यक्रम के दौरान रामलीला के सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारियों और सदस्यों ने चर्चा की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मर्यादा का संदेश समाज तक पहुंचता है। खासकर युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
फोटो कैप्शनः- रामलीला को लेकर ध्वजापूजन करते मंडल के पदाधिकारी व शहर के गणमान्य लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed