फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं इसलिए तो रायन ग्रुप पर कार्रवाई में नहीं हुई देरी, MD हैं महिला मोर्चा की सचिव

Mon, 11 Sep 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 11 Sep 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
ryan international schools group managing director is secretary of bjp women wing
ryan school - फोटो : अमर उजाला

रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो का छात्रा प्रद्युम्न की हत्या मामले में स्कूल प्रबंधन अपने रसूख का फायदा उठा रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस भी रसूख के आगे दबाव में थी।

ryan international schools group managing director is secretary of bjp women wing
ryan school - फोटो : अमर उजाला

रायन इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप की एमडी ग्रेस पिंटो का भाजपा से सीधा संबंध है। इसके कारण शुरुआती जांच में पुलिस ने स्कूल के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया और न ही लापरवाही का कोई जिक्र किया।

ryan international schools group managing director is secretary of bjp women wing
ryan school - फोटो : अमर उजाला

रविवार दोपहर तक जिले के आईएएस व आईपीएस अधिकारी सीधे तौर पर स्कूल का नाम लेने से बचते रहे। शिक्षा मंत्री भी नाम लेने से गुरेज कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक स्कूल का मुखिया एएफ पिंटो मुंबई में कांग्रेस उम्मीदवार रहा और मुंबई महापौर की सीट पर रह चुका है। जबकि उसकी पत्नी और पूरे स्कूल ग्रुप की एमडी ग्रेस पिंटो का ताल्लुक भाजपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ryan international schools group managing director is secretary of bjp women wing
ryan school - फोटो : अमर उजाला

अभी भाजपा में मुंबई से महिला मोर्चा से राष्ट्रीय सचिव है। केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार के नाते यहां भी अपना रसूख का फायदा उठा रही है। रसूख के कारण शुरुआती कार्रवाई से भी अब तक बचती रही। रसूख को चमकाने के लिए स्कूल की सभी वेबसाइट और परिसर में ग्रेस पिंटो किसी न किसी मंत्री के साथ अपनी फोटो लगवा रखा है।

विज्ञापन
ryan international schools group managing director is secretary of bjp women wing
ryan school - फोटो : अमर उजाला

वेबसाइट पर ग्रेस पिंटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ फोटो है। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और अन्य आला नेताओं से स्मृति चिन्ह लेते या उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हुए फोटो जगह-जगह मौजूद है। बता दें कि 2015 में भी ग्रेस पिंटो ने अपने ग्रुप के सभी स्कूल शिक्षकों को भाजपा के सदस्य लेने के लिए फॉर्म भरवाए थे और जिन्होंने इंकार किया, उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed