{"_id":"5d21bb4d8ebc3e6cba54a7d5","slug":"five-controversies-related-to-hariyanvi-dancer-sapna-chaudhary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुसाइड की कोशिश कर चुकीं सपना चौधरी पर आ गई थी जेल जाने की नौबत, पढ़ें सिंगर से जुड़े पांच विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड की कोशिश कर चुकीं सपना चौधरी पर आ गई थी जेल जाने की नौबत, पढ़ें सिंगर से जुड़े पांच विवाद
Sun, 07 Jul 2019 02:58 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी से जुड़े पांच ऐसे विवाद जिनको लेकर खूब हंगामा हुआ। सिंगर सपना चौधरी जहर खा चुकी हैं, एक बार तो उनके जेल जाने की नौबत तक आ गई थी। कभी शो में हंगामा तो कभी गानों और डांस को लेकर विवाद हुआ। पढ़ें सपना चौधरी से जुड़े पांच विवादों के बारे में
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी ने 22 जून 2018 को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंची, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई, इसके बाद उन्होंने उनसे मिलने का समय मांगा। इस दौरान अटकलें लगाई गईं कि सपना कांग्रेस में शामिल होंगी, या कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं। चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद अश्विनी चोपड़ा का सपना चौधरी को लेकर विवादित बयान सामने आया। सांसद ने सपना चौधरी को ठुमके वाली कहा है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे। ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या फिर चुनाव जीतना है। उन्होंने यह बयान करनाल में कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दिया।
sapna chaudhary
इससे पहले 2 मार्च 2018 को फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ के गाने ‘हट जा ताऊ’ को लेकर विवाद हुआ। यह गाना सपना चौधरी पर फिल्माया गया था। हरियाणवी गायक विकास कुमार ने सपना चौधरी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को 7 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा। फिल्म डायरेक्टर आशु त्रिखा, अभिनेता जिम्मी शेरगिल, सिंगर सुनिधि चौहान, डांसर सपना चौधरी समेत 16 लोगों के नाम शामिल थे। मामला ‘हट जा ताऊ पाछे नै’ गाने के कॉपीराइट का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपना चौधरी
सपना चौधरी अपनी एक रागिनी के कारण भी विवादों में आ चुकी हैं। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागिनी 'बिगड़ग्या' गाईं थीं। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। रागिनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए और चरित्र हनन की कोशिश की गई। इस बात से आहत होकर सपना चौधरी ने जहर खा लिया और आत्महत्या की कोशिश की थी।
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : SELF
जून 2017 में सोशल मीडिया पर ऐसी 4-5 तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें सपना चौधरी एक होटल के कमरे में बैठी हुईं हैं और उनके सामने पुलिस खड़ी है। कुछ तस्वीरों में पुलिस भी उनके साथ चल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे पुलिस ने उन्हें किसी मामले में पकड़ा है। उस समय ऐसी खबरें आई कि पुलिस रेड में सपना चौधरी को पकड़ा गया है लेकिन जल्द ही इन तस्वीरों का सच सबके सामने आ गया। जांच में पता चला है कि ये तस्वीरें हरियाणा में सपना चौधरी के एक शो की है।