फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3.5 करोड़ का फ्लैट, 13 मिनट में राख: धू-धू कर जलती रही मानवता, लोग बनाते रहे वीडियो; बच जाती तीन जान अगर...

Tue, 10 Jun 2025 11:19 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 11:19 PM IST
सार

बगल की सोसाइटी से मौके पर पहुंची सुनीता कुमारी ने बताया कि जिस वक्त उनकी निगाह पड़ी, उस वक्त बालकनी में दो बच्चों के साथ यश खड़े थे। कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही थी। आग बालकनी पर पहुंचने के बाद वह कूद पड़े। इस दौरान नीचे कोई मदद करने नहीं गया। 

विज्ञापन
fire broke out in Dwarka flat lives of daughter nephew and uncle could have been saved if people do something
यश और फ्लैट जिसमें लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला

एक ओर जहां एक पिता अपने साथ दो मासूम जिंदगियों को बचाने के लिए फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाने की तैयारी कर रहा था। इस उम्मीद में कि नीचे खड़ी भीड़ शायद उसे बचा ले लेकिन उसे नहीं पता था कि ''वीडियो प्रेमी'' गद्दों का इंतजाम करने के बजाय मोबाइल कैमरा संभाले खड़े रहे। मौके पर जमा भीड़ अगर प्रयास करती तो तीनों की जान बच सकती थी। पर क्या कह सकते हैं लोगों की संवेदनाएं मर गईं हैं। मानवता से बड़ी बात इन लोगों के लिए वायरल और व्यूज कमाना है।

fire broke out in Dwarka flat lives of daughter nephew and uncle could have been saved if people do something
द्वारका अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

बगल की सोसाइटी से मौके पर पहुंची सुनीता कुमारी ने बताया कि जिस वक्त उनकी निगाह पड़ी, उस वक्त बालकनी में दो बच्चों के साथ यश खड़े थे। कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही थी। आग बालकनी पर पहुंचने के बाद वह कूद पड़े। इस दौरान नीचे कोई मदद करने नहीं गया। इसकी जगह लोग वीडियो बनाते रहे। सोशल मीडिया पर कुछ व्यूज पाने के चक्कर में वहां मौजूद मोबाइल से इस मंजर को कैद करते लोगों ने मानवता को शर्मसार कर दिया। वक्त रहते अगर लोगों ने इमारत के नीचे साथ मिलकर कूद रहे लोगों के लिए चादर या तिरपाल पकड़कर खड़े हो जाते, तो शायद तीनों की जान बच जाती।

fire broke out in Dwarka flat lives of daughter nephew and uncle could have been saved if people do something
द्वारका अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

धू-धू कर जलती उम्मीदें, आपदा प्रबंधन पर उठे सवाल
द्वारका की आग से आपदा प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। बगैर पूरे इंतजाम के मौके पर देरी से पहुंचे दमकल विभाग को लेकर लोगों में नाराजगी साफ नजर आई। दमकल कर्मी जो उपकरण लेकर पहुंचे उससे नौंवी मंजिल तक पानी नहीं पहुंच रहा था। लोगों को तो यहां तक कहना है कि दमकल कर्मियों को खुद नहीं समझ में आया कि आग कैसे बुझेगी। बाद में दमकल कर्मी दूसरे टावर पर गए और किसी तरह खिड़की से पाइप लटकाटकर पानी फेंका। लोगों का कहना है कि जब राजधानी दिल्ली में आग जैसी आपदा से निपटने के इंतजाम इतने लचर हैं तो दूसरी जगहों का क्या कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fire broke out in Dwarka flat lives of daughter nephew and uncle could have been saved if people do something
द्वारका अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

न आपात निकास, न उपकरण, सिर्फ वादे
इस त्रासदी में सोसाइटी का प्रबंधन भी पीछे नहीं रहा। आरोप है कि आग लगते ही लिफ्ट बंद कर दी गई। सुरक्षा के नाम पर फ्लोर दर फ्लोर दौड़ लगाते निवासियों ने जब बाहर निकलने का रास्ता खोजा, तो पाया कि आपातकालीन निकास केवल प्लानिंग के कागजों तक सीमित था। अग्निशमन यंत्र तो थे, मगर दिखावे के लिए। निवासियों ने बताया कि मेंटेनेंस के नाम पर हर महीने 3600 रुपये लिए जाते हैं, लेकिन व्यवस्था चौपट है। एक शख्स ने बताया कि आग लगने के बाद मेंटीनेंस को जब फोन किया गया तो उन लोगों ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई।

विज्ञापन
fire broke out in Dwarka flat lives of daughter nephew and uncle could have been saved if people do something
द्वारका अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

3.5 करोड़ का फ्लैट, 13 मिनट में हुआ राख
यश के भतीजे योगेश ने बताया कि 2023 के मई महीने में तीन करोड़ 50 लाख में चार कमरों का पैंटहाउस खरीदा गया था। पूरा परिवार बहुत खुश था लेकिन आज सब खत्म हो गया। उनके चाचा और छोटे-छोटे बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहे। अब आगे क्या होगा, नहीं पता। पैंटहाउस जलने के साथ उसमे बसने वाली खुशियां भी स्वाहा हो गईं। सोसाइटी के रख-रखाव का सिस्टम अब भी मेंटेनेंस चार्ज में ही बंद है। इन लोगों के पास आग बुझाने तक के इंतजाम होना चाहिए था। आपातकालीन निकासी भी काम नहीं कर सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed