फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid-ul-Fitr: नेताओं से राजदूत तक, ईद मनाने नमाजी-रोजेदारों के बीच पहुंचे बड़े चेहरे, तस्वीरों में देखें जश्न

Thu, 11 Apr 2024 01:17 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Apr 2024 01:17 PM IST
विज्ञापन
Festival of Eid-ul-Fitr is being celebrated in India today Latest Eid Photos
ईद-उल-फितर के जश्न डूबे लोग - फोटो : एएनआई

आज देशभर में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जा रही है। कल देश में शव्वाल महीने का चांद नजर आया। वहीं, कई राज्यों में कल भी ईद मनाई गई। गुरुवार को दिल्ली के जामा मस्जिद में काफी संख्या में लोग पहुंचे और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। मुस्लिम समाज के लोग नए-नए परिधानों को पहन कर ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर अमन एवं चैन की दुआ की।

Festival of Eid-ul-Fitr is being celebrated in India today Latest Eid Photos
ईद के जश्न में डूबे लोग - फोटो : एएनआई

एक माह चले पवित्र रमजान के बाद बुधवार शाम आखिर ईद के चांद के दीदार हो गए इसलिए देश के अधिकांश हिस्सों में आज ईद मनाई जा रही है। दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के इमामों ने दिल्ली समेत देशभर में चांद देखे जाने की तस्दीक कर दी। चांद देखे जाने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद लोग ईद की खरीदारी में मशगूल हो गए। वहीं, ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद, वेलकम और मुस्तफाबाद इलाकों में ड्रोन कैमरे से हवाई निगरानी की जा रही है।

Festival of Eid-ul-Fitr is being celebrated in India today Latest Eid Photos
Eid-ul-Fitr - फोटो : एएनआई

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में चांद देखा गया। इस मौके पर मौलाना ने कहा कि ईद मोहब्बत का त्योहार है। इसे सभी धर्मों के लोगों को मिलकर जुलकर मनाना चाहिए। शाही इमाम ने ईद की मुबारकबाद देते हुए लोगों से मुल्क के लिए अमन व शांति की दुआएं करने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Festival of Eid-ul-Fitr is being celebrated in India today Latest Eid Photos
Eid-ul-Fitr - फोटो : एएनआई

चांद दिखने के बाद लोगों ने ईद की बची हुई तैयारियां शुरू कर दीं। लोग इत्र, टोपी, सेवइयां और दूसरे ड्राइफ्रूट खरीदते हुए नजर आए। पुरानी दिल्ली के अलावा, जामिया नगर, सीलमपुर, जाफराबाद, निजामुद्दीन समेत दूसरे बाजारों में भीड़ बढ़ गई। यह सिलसिला पूरी रात चला। ईद को लेकर बच्चे खासे उत्साहित दिखे।

विज्ञापन
Festival of Eid-ul-Fitr is being celebrated in India today Latest Eid Photos
Eid-ul-Fitr - फोटो : एएनआई
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कश्मीरी गेट स्थित पंजा शरीफ दरगाह में नमाज अदा की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed