{"_id":"6714b2281cf0dc63d6300cc66861ab33","slug":"fashion-designer-daylight-disappeared-raised-the-question-of-car-and-mobile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैशन डिजाइनर दिनदहाड़े गायब, कार और मोबाइल से उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन डिजाइनर दिनदहाड़े गायब, कार और मोबाइल से उठे सवाल
Tue, 01 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर दिनदहाड़े गायब, कार और मोबाइल से उठे सवाल
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिनदहाड़े महिला फैशन डिजाइनर का अपहरण करने का मामला सामने आया है। उसकी कार लावारिस हालात में सेक्टर-29 स्थित विजया एंक्लेव के सामने मिली। हालांकि, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी फिरौती के लिए कोई कॉल परिजनों के पास नहीं आई है। एसपी सिटी के नेतृत्व में गठित टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से पटेल नगर, दिल्ली निवासी शिप्रा मलिक (29) पुत्री सतीश कटारिया की लव मैरिज 2010 में मकान नंबर-42, सेक्टर-37 निवासी चेतन मलिक से हुई थी।
फैशन डिजाइनर दिनदहाड़े गायब, कार और मोबाइल से उठे सवाल
2 of 5
चेतन के भाई शरद मलिक ने बताया कि भाई का कंस्ट्रक्शन का काम है। शिप्रा ने 2008 में पर्ल एकेडमी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद बुटीक खोलकर काम शुरू कर दिया था। सोमवार को डिजाइनिंग के काम से शिप्रा को चांदनी चौक जाना था। दोपहर 1:10 बजे वह सफेद स्विफ्ट कार से दिल्ली के लिए निकल गई। करीब 2 बजे वह थोड़ी देर के लिए सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट में पति चेतन से मिलने के लिए रुकी। चेतन से मिलने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
फैशन डिजाइनर दिनदहाड़े गायब, कार और मोबाइल से उठे सवाल
3 of 5
दोपहर करीब 3 बजे चेतन सेक्टर-29 स्थित विजया एंक्लेव के पास से घर की ओर जा रहा था। इसी बीच उसे विजया एंक्लेव के ठीक सामने सड़क किनारे शिप्रा की कार लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। ड्राइवर सीट के गेट की विंडो खुली हुई थी। गेट खोला तो चाबी ब्रेक के पास नीचे पड़ी हुई थी। उसने शिप्रा के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। वह कार लेकर सेक्टर-20 थाने पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। शाम करीब पांच बजे परिजनों ने सेक्टर-20 थाने में लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर दिनदहाड़े गायब, कार और मोबाइल से उठे सवाल
4 of 5
लास्ट लोकेशन लाजपत नगर की मिली
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच पड़ताल की गई। शिप्रा के मोबाइल की लास्ट लोकेशन सोमवार दोपहर 2:56 बजे लाजपत नगर फ्लाईओवर के पास की मिली है। शिप्रा के मोबाइल से उसी इलाके से दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल की गई थी। दिल्ली पुलिस से इस विषय में बातचीत की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को कॉल की गई थी, लेकिन कॉल पिक होने के बाद तुरंत डिस्कनेक्ट हो गई थी।
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर दिनदहाड़े गायब, कार और मोबाइल से उठे सवाल
5 of 5
नहीं आई फिरौती की कॉल, मामला उलझा
शिप्रा के पिता सतीश कटारिया ने बताया कि फिलहाल उनके पास कोई भी फिरौती से संबंधित कॉल या पत्र नहीं आया है। ऐसे में अगर शिप्रा का अपहरण किया गया है तो वह क्यों किया गया यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। शिप्रा का एक साल का बेटा है। मां को अपने पास न पा कर वह बच्चा भी परेशान हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।