{"_id":"5fc33f98ca9684629073af16","slug":"farmers-protest-on-delhi-haryana-border-leads-to-spread-of-garbages-and-wastes-in-nearby-places","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर किसानों को नहाने-धोने व शौचालय का संकट, गंदगी से आसपास के लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर किसानों को नहाने-धोने व शौचालय का संकट, गंदगी से आसपास के लोगों को हो रही परेशानी
Sun, 29 Nov 2020 12:10 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
किसानों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
- फोटो : अमर उजाला
बीते तीन दिनों से पंजाब और हरियाणा से आकर दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों को नहाने-धोने व शौचालय की समस्या से जूझना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से बुराड़ी के निरंकारी मैदान की तर्ज पर बॉर्डर पर भी पानी के टैंकर, मोबाइल टॉयलेट, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं का इंतजाम कराने की मांग की है।
किसानों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
- फोटो : अमर उजाला
बॉर्डर पर पहुंचे किसानों के पास कई महीनों का राशन है। टीकरी और सिंघू बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान मौजूद हैं। पिछले तीन दिनों से यह सभी सड़कों और आसपास की एकांत जगहों पर नित्य क्रिया के लिए जा रहे हैं। किसानों के पास ऐसा करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता भी नहीं है। यदि ऐसा आगे भी जारी रहा तो बॉर्डर के आसपास के स्थानीय लोगों को भारी गंदगी की समस्या झेलनी पड़ जाएगी।
किसानों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
- फोटो : अमर उजाला
वहीं राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ने से भी कोई नहीं रोक पाएगा। सतपाल सिंह ने कहा कि सरकार बॉर्डर पर ही किसानों के लिए मोबाइल टॉयलेट का इंतजाम करवाए। पिछले दो दिनों से किसान नजदीक स्थित दोनों पेट्रोल पंप पर बने टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे थे। शनिवार को पेट्रोल पंप पर यह सुविधा बंद हो जाने के कारण समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
- फोटो : अमर उजाला
बूटा सिंह ने कहा कि यदि सरकार बुराड़ी मैदान में मोबाइल टॉयलेट का इंतजाम करवा सकती है तो बॉर्डर पर क्यों नहीं। वहीं मंजीत सिंह ने कहा कि चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, जब तक सरकार उनकी बातें नहीं मानती वह बॉर्डर पर ही डटे रहेंगे।
विज्ञापन
किसानों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय दुकानदारों को हो रही समस्या
टिकरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान सड़कों के किनारे ही नित्य क्रिया के लिए जा रहे हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों और लोगों को समस्या हो रही है। स्थानीय दवा के दुकानदार संदीप ने कहा कि ऐसा ही चलता रहा तो यहां रहना मुश्किल हो जाएगा। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ा गंभीर मामला है।