फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: पक्षियों को डराने के लिए किया विस्फोट, गले को काटते हुए गर्दन की हड्डी में जा फंसी नुकीली धातु

Sun, 29 Nov 2020 10:05 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 29 Nov 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
crude blast of animal scaring device proves costly to a bijnor boy suffers serious injury
गर्दन की हड्डी में फंसा धातु - फोटो : अमर उजाला

पक्षियों और बंदरों को भगाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले क्रूड विस्फोटक का इस्तेमाल करना एक बच्चे के लिए महंगा पड़ गया। वह अब अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, बिजनौर का रहने वाला देवेश(16) दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है।

crude blast of animal scaring device proves costly to a bijnor boy suffers serious injury
गर्दन की हड्डी में फंसा धातु - फोटो : अमर उजाला

वह पांच दिन पहले सर गंगाराम अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, खेत में बंदरों और पक्षियों को भगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले क्रूड विस्फोटक का इस्तेमाल करने के दौरान देवेश के गले में गंभीर चोट लग गई थी।

crude blast of animal scaring device proves costly to a bijnor boy suffers serious injury
गर्दन की हड्डी में फंसा धातु - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों के अनुसार, उस विस्फोटक में मेटल का एक पाइप होता है जिसमें पोटाश और सलफर होते हैं। इसी पाइप में विस्फोट होता है जिससे डरकर पक्षी और बंदर खेतों से भाग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
crude blast of animal scaring device proves costly to a bijnor boy suffers serious injury
गर्दन की हड्डी में फंसा धातु - फोटो : अमर उजाला
इसी उपकरण का प्रयोग करते समय विस्फोट के दौरान मेटल का एक छोटा सा टुकड़ा देवेश के गले में जाकर घुस गया। करीब दो सेंटिमीटर का यह नुकीला टुकड़ा देवेश के गले को काटते हुए गर्दन की हड्डी में जा फंसा। अभी देवेश की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उसका इलाज करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
crude blast of animal scaring device proves costly to a bijnor boy suffers serious injury
गर्दन की हड्डी में फंसा धातु - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अक्सर खेतों या बगानों में बंदर और पक्षी आकर फसलों को नष्ट कर देते हैं। कई बार तो पक्षी बीजों को अपना दाना समझकर अंकुरित होने से पहले ही खा जाते हैं। ऐसे में पटाखे फोड़कर या बाजार में उपलब्ध अन्य उपकरणों से आवाज करके उन्हें डराया जाता है, ताकि वे खेत में न आएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed