फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Faridabad: नेहरू कॉलोनी में जाम के दौरान पुलिस पर पथराव, घर तोड़े जाने के विरोध में जमा थे लोग

Sun, 07 Jun 2026 04:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Sun, 07 Jun 2026 04:08 PM IST
सार

शिकायत में कहा गया है कि मौके पर करीब 100-150 महिलाएं और 100-150 पुरुष सड़क जाम किए हुए थे। पुलिसकर्मी लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अंधेरा होने पर भीड़ में मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन
stone pelted on  Police during traffic jam in Nehru Colony
फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नेहरू कॉलोनी में नगर निगम की तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में लगाए गए सड़क जाम के दौरान पुलिस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

stone pelted on  Police during traffic jam in Nehru Colony
नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ करने पर मकानों के मलबे से अपना लोहे का सामान निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

मिली थी जाम की सूचना
पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी में तैनात एसपीओ मैनपाल ने बताया कि 4 जून 2026 को वह एसपीओ जय भगवान के साथ राइडर-30 पर ड्यूटी कर रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि नेहरू कॉलोनी के निवासी पावर हाउस के पास सड़क जाम लगाए हुए हैं। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे, जहां चौकी प्रभारी पीएसआई नीरज कुमार और अन्य पुलिसकर्मी पहले से मौजूद थे।
 

stone pelted on  Police during traffic jam in Nehru Colony
तोड़फोड़ का विरोध करते हुए इकट्ठा हुए कॉलोनी वासी - फोटो : अमर उजाला

अंधेरे का फायदा उठाकर की पत्थरबाजी
शिकायत में कहा गया है कि मौके पर करीब 100-150 महिलाएं और 100-150 पुरुष सड़क जाम किए हुए थे। पुलिसकर्मी लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अंधेरा होने पर भीड़ में मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव में एसपीओ मैनपाल को छाती के बाई ओर चोट लगी, जबकि एसपीओ महिपाल की उंगली घायल हो गई। अन्य पुलिसकर्मियों को भी पत्थर लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
stone pelted on  Police during traffic jam in Nehru Colony
नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ का विरोध करते हुए इकट्ठा हुए कॉलोनी वासी - फोटो : अमर उजाला

दी जान से मारने की धमकी
घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। आरोप है कि जाते समय कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। घायल एसपीओ मैनपाल का सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी के एएसआई विनोद की शिकायत पर थाना डबुआ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed