{"_id":"6350cb2ac94bd16ce22ac0b3","slug":"doctor-misdeed-girl-on-pretext-of-getting-job-in-greater-faridabad-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की घिनौनी करतूत: नौकरी का झांसा देकर घर बुला किया दुष्कर्म, पीड़िता ने बयां की छह घंटे की पीड़ा और डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की घिनौनी करतूत: नौकरी का झांसा देकर घर बुला किया दुष्कर्म, पीड़िता ने बयां की छह घंटे की पीड़ा और डर
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 20 Oct 2022 09:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में युवती से दु्ष्कर्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एडोर सोसाइटी में डॉक्टर द्वारा युवती को छह घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर निकली और पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। वहीं, दूसरा मामला ग्रेटर फरीदाबाद से ही है। यहां स्थित भारत कॉलोनी में युवक पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल का मामला सामने आया है।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौकरी की तलाश में एडोर होम सोसाइटी निवासी डॉ. प्रदीप रावत से कुछ दिन पहले मिली थी। पहले तो वह युवती को नौकरी पर जल्द लगवाने का झांसा देता रहा। 11 अक्तूबर को आरोपी ने फोन कर अपने घर बुलाया। पीड़िता सुबह आरोपी के फ्लैट पर पहुंच गई।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
आरोप है कि नौकरी लगवाने का झांसा देकर गलत काम करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार डॉक्टर ने उसे अपने फ्लैट में करीब छह घंटे तक बंधक बनाकर रखा। वह किसी तरह से उसके चंगुल से बचकर निकली और सीधे पुलिस के पास पहुंच गई। डरी-सहमी होने के कारण पुलिस को कुछ बता नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरियाणा पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस के समझाने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। 18 अक्तूबर को परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म के साथ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
युवती से पहले शारीरिक संबंध बनाए, फिर अश्लील वीडियो किया वायरल
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित भारत कॉलोनी में युवक पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पति से विवाद के कारण वह कुछ समय से अलग रह रही है। चार माह पहले उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही उसके पति व ससुराल के अन्य सदस्यों को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।