फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरीदाबाद ऑनर किलिंग: हत्या से पहले बंद कर दी थीं घर की सभी लाइटें, पिता ने कोमल से कहा- तुम सो जाओ...

Sun, 21 Mar 2021 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Mar 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
owner killing faridabad murder All lights of house were switched off before murder and Father said to Komal You sleep
faridabad murder case - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ थाना इलाके की सेक्टर-2 निवासी युवती ने अपनी मर्जी से शादी की तो पुलिसकर्मी चाचा और पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।  सेक्टर-2 निवासी 27 वर्षीय कोमल ने हत्या से पहले 17 मार्च की दोपहर को ही अपने पति सागर से मिलकर अनहोनी की आशंका जाहिर की थी। 
owner killing faridabad murder All lights of house were switched off before murder and Father said to Komal You sleep
पुलिस ने आरोपियों को किया कोर्ट में पेश - फोटो : अमर उजाला
कोमल को अपने परिजनों पर शक था। उसे लगने लगा था कि जल्द कुछ बड़ी अनहोनी हो सकती है। दोपहर बाद ही कोमल की मां और भाई को मामा के पास भेजकर देर रात पिता व उसके चाचा ने बातचीत करने के बहाने उसके कमरे का दरवाजा खुलवाया। उसके बाद कोमल के दुपट्टे से ही गला दबा दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। मामले में पुलिस ने एक दिन का रिमांड लिया है। 
 
owner killing faridabad murder All lights of house were switched off before murder and Father said to Komal You sleep
कोमल और उसका पिता - फोटो : अमर उजाला
कोमल से कहा कि तुम सो जाओ...
पूछताछ के दौरान पुलिस का पता चला कि घटना वाली रात कोमल रात आठ बजे ही अपने कमरे में सोने चली गई थी। करीब साढ़े दस बजे वह शौच के लिए उठी तो देखा कि उसके पिता व चाचा घर के मेन गेट पर बैठे हैं। घर की सभी लाइट बंद हैं। उसने पूछा कि ऐसे क्यों बैठे हो तो पिता ने कहा कि उसके भाई व मां का एक्सीडेंट हो गया है तुम सो जाओ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
owner killing faridabad murder All lights of house were switched off before murder and Father said to Komal You sleep
कोमल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रात करीब सवा ग्यारह बजे कोमल के पिता सोहनपाल ने तेज आवाज में कहा कि वह ड्यूटी पर जा रहा है। ड्यूटी के बहाने वह सेक्टर में कुछ देर घूमा और चेक किया कोई जाग तो नहीं रहा। करीब साढ़े ग्यारह बजे शिवकुमार व सोहनपाल ने दुपट्टे से गला घोंटकर कोमल की हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
owner killing faridabad murder All lights of house were switched off before murder and Father said to Komal You sleep
faridabad murder case - फोटो : अमर उजाला
डीएनए टेस्ट होगा
थाना शहर प्रभारी सुदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान आरोपियों से गाड़ी, कोमल का मोबाइल, व अन्य साक्ष्य इकठ्ठा किये जाएंगे। कोमल की अस्थियों के नमूने ले लिए गए हैं उनका डीएनए करवाया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed