फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Faridabad: 14 साल की उम्र से ही थे इमाम के अवैध संबंध, आरोपी ने शव ठिकाने लगाने को पहले ही खरीद ली थी पॉलिथीन

Fri, 22 Jul 2022 09:28 PM IST
अनुराग सक्सेना कैलाश गठवाल, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, फरीदाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 22 Jul 2022 09:28 PM IST
विज्ञापन
Faridabad Imam had illicit relations since the age of 14 bought polythene to dispose dead body
पत्नी और उसके प्रेमी ने कर दी देवेंद्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

देवेंद्र की हत्या करने वाले दोनों आरोपी एक-दूसरे को पिछले छह साल से जानते थे। तभी से दोनों के बीच अवैध संबंध थे। सूत्रों के अनुसार, आरोपी इमाम उस समय केवल 14 साल का था। अब उसकी उम्र बीस साल है। आरोपियों ने हत्या की साजिश कई दिन पहले रच ली थी। इसके लिए आरोपी इमाम ने एक दिन पहले एक बड़े आकार की पॉलिथीन खरीदकर प्रेमिका को दी थी। बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे इमाम अपने घर से छुरी लेकर देवेंद्र के घर पहुंचा। साजिश के तहत सुनीता ने पति के दोनों पैर पकड़ लिए थे।

Faridabad Imam had illicit relations since the age of 14 bought polythene to dispose dead body
वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इमाम ने दो बाद गर्दन पर वारकर देवेंद्र की हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर देवेंद्र के शव को पॉलिथीन में लपेट दिया और बेड का गद्दा बदल दिया। इसके बाद शव को इमाम के घर में बने बाथरूम में छिपा दिया गया। इसके बाद देवेंद्र की पत्नी सुनीता अपने घर आ गई। 

Faridabad Imam had illicit relations since the age of 14 bought polythene to dispose dead body
वारदात के बाद मौके पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

इमाम के पिता ने दी पुलिस को सूचना 

हत्याकांड के मुख्य आरोपी इमाम कुरैशी के अलावा उसके 11 भाई-बहन हैं। इसमें से पांच भाई, तीन बहन और माता-पिता इमाम के साथ रहते थे। घर में शव लाने के बाद इमाम ने परिजनों को हत्या की बात बताई और शव को ठिकाने लगाने के लिए मदद मांगी। मामला जानकर परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। कुछ देर बाद ही परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर भाग गए। करीब आठ बजे आरोपी के पिता कमल कुरैशी ने पर्वतिया कॉलोनी चौकी में हत्या की सूचना दे दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Faridabad Imam had illicit relations since the age of 14 bought polythene to dispose dead body
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

काउंसलर की मौजूदगी में बच्चों से पूछे सवाल 

आरोपी के पिता ने जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी मनोज बिना देरी किए मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने रास्ते से ही थाना पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने शव को तलाशने से पहले आरोपी को घर की पहली मंजिल से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर शव ढूंढा गया।

विज्ञापन
Faridabad Imam had illicit relations since the age of 14 bought polythene to dispose dead body
युवक की हत्या के बाद हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मामला दो संप्रदायों का होने के कारण पुलिस ने जल्द ही दोनों आरोपियों को हिरासत ले लिया था। आरोपी के फरार हो जाने पर मामले में सांप्रदायिक रंग आ सकता था, क्योंकि हत्या हिंदू की हुई थी और मुख्य आरोपी मुस्लिम है। पुलिस ने देवेंद्र के बच्चों से भी काउंसलर की मौजूदगी में कुछ सवाल पूछे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed