फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीवर में मौत: अस्पताल के टैंक की सफाई कर रहे चार मजदूरों ने तोड़ा दम, बिना सुरक्षा उपकरण सफाई करने उतरे थे सभी

Thu, 06 Oct 2022 02:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Four laborers died due to suffocation in the sewer tank in Faridabad
चारो मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

सेक्टर 16 स्थित मैरिंगो क्यूआरजी अस्पताल के सीवर टैंक की सफाई करने उतरे चार सफाई कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बीके की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिजनों के न पहुंचने के कारण अभी किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। एसीपी महेंद्र वर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी धनप्रकाश हादसे की जांच कर रहे हैं।

Four laborers died due to suffocation in the sewer tank in Faridabad
इसी सीवर टैंक में हुई चारों की मौत - फोटो : amar ujala

मृतकों की पहचान दक्षिणपुरी दिल्ली के संजय कैंप निवासी सगे भाई रोहित व रवि,  विशाल और रवि के रूप में हुई है। इनकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह सफाई कर्मी संतुष्टि एलाइड सर्विसेज के लिए कार्य करते थे और सफाई के लिए हर माह मैरिंगो क्यूआरजी अस्पताल आते थे। बुधवार अस्पताल के सेफ्टी टैंक की सफाई कर रहे थे। पहले दो युवक अंदर सफाई के लिए उतरे। गैस की वजह से बेहोश होने पर दूसरे दो युवक उन्हें बाहर निकालने के लिए जैसे ही अंदर उतरे वह भी बेहोश हो गए। चारों को फायर की टीम ने मृत निकाला। अस्पताल के मेंटेनेंस सुपरवाइजर समेत दो भर्ती हैं। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Four laborers died due to suffocation in the sewer tank in Faridabad
मोर्चरी में रखे गए चारों के शव - फोटो : amar ujala

दशहरा के त्योहार पर चार कर्मचारियों की मौत से परिवार में मातम छा गया। इसमें दो सगे भाई थे। वहीं, दो लोग घायलों में एक आईसीयू में भर्ती हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण बुधवार देर शाम तक किसी का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Four laborers died due to suffocation in the sewer tank in Faridabad
मृतक विशाल - फोटो : amar ujala

बुधवार दोपहर करीब साढे 12 बजे ठेका कर्मचारी सीवर टैंक में सफाई करने उतरे। कुछ देर तक जब पहले उतरे कर्मचारी बाहर नहीं निकले तो दो अन्य कर्मचारी उन्हें बाहर निकलने के लिए उतर गए। जानकारी के अनुसार किसी भी कर्मचारी ने सुरक्षा उपकरण नहीं पहने थे। मृतकों में न तो किसी के पास सेफ्टी किट थी और न ऑक्सीजन सिलिंडर था। सीवर टैंक के दो मैनहोल होने चाहिए। यहां केवल एक था। जिससे दम घुटने के कारण कर्मचारियों की मौत हो गई। ऐसा नहीं की सीवर टैंक में दम घुटने से मौत की यह पहली घटना हो। इससे पहले भी शहर में कई मौत हो चुकी हैं। इन घटनाओं के बावजूद अस्पताल प्रबंधन और ठेकेदार ने कोई सबक नहीं लिया। जिसकी भेंट बुधवार को चार कर्मचारी चढ़ गए। सरकार द्वारा सीवर टैंकों में घुसकर सफाई करना प्रतिबंधित है। यदि घुसते भी है तो सुरक्षा उपकरण पहनकर उतना होगा। इसके बावजूद अस्पताल में नियमों की अनदेखी गई है। 

विज्ञापन
Four laborers died due to suffocation in the sewer tank in Faridabad
मृतक रोहित - फोटो : amar ujala

नहीं थे कोई सुरक्षा उपकरण
अग्निशमन (फायर सेफ्टी) अधिकारी सत्वान ने बताया कि अस्पताल के सुरक्षा कर्मी द्वारा उन्हें सूचना मिली की सीवर टैंक में उतरे चार कर्मचारी अंदर ही बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही नौ कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाला। अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी की जांच की। जिसमें सभी मृत पाए गए। इस दौरान टैंक में उतरे किसी कर्मचारी ने सुरक्षा उपकरण नहीं पहने हुए थे। आशंका है कि सभी के दम घुटने से मौत हुई, इसमें एक वजह सेफ्टी किट नही होना भी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed