फरीदाबाद के एसजीएम नगर में अपने पति को छोड़कर लिव-इन में रही महिला की संदिग्ध हालत में मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। सबसे बड़ी मुश्किल तो महिला के तीन बच्चों की है। जिनमें से दो तो उसके साथ ही रहते थे और एक बच्ची नाना-नानी के पास रहती थी। तीनों बच्चे मां के जाने से खुद को अनाथ महसूस कर रहे हैं। वहीं एक बच्ची ने बताया कि उसने पहले ही अपनी मां से कहा था कि अंकल(मृतक महिला का लिव-इन पार्टनर) अच्छे नहीं हैं। बच्चों ने अपनी मां और उसके लिव-इन पार्टनर के बारे में और क्या बताया है, महिला से उसके लिव-इन पार्टनर की दोस्ती कैसे हुई आगे पढ़ें...
2 of 5
मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में हुई थी दोस्ती
मृतका के पिता जय प्रकाश ने बताया कि दुर्गा रानी एक निजी अस्पताल में पेशेंट अटेंडेंट के रूप में काम करती थी। वहीं आरोपी प्रीतम भी काम करता था। दोनों की अस्पताल में ही दोस्ती हुई थी। प्रीतम से मिलने के बाद से ही वह अपने पति को छोड़कर लिव-इन में रहने लगी थी। उसे काफी समझाया भी गया, यहां तक कहा गया कि वह अपने पति को तलाक देकर प्रीतम से शादी कर ले। लेकिन वह लिव इन में रहने के लिए जिद पर अड़ी रही।
3 of 5
नाना नानी के साथ मृतका की बेटी
- फोटो : अमर उजाला
मैं मम्मी को बोलती थी अंकल अच्छे नहीं हैं
मृतका दुर्गा रानी की करीब 11 वर्षीय बेटी दिव्या ने बताया कि वह अपने छोटे भाई शिवम (5) के साथ मम्मी के साथ ही रहती थी। बड़ी बहन स्नेहा नाना-नानी के पास रहती थी। दिव्या ने बताया कि वह अपनी मम्मी से अक्सर कहती थी, अंकल अच्छे नहीं हैं... चलो नाना-नानी के पास या कहीं और रहेंगे। लेकिन वो समझती नहीं थीं। वह हमें साथ में लेकर प्रीतम के साथ ही रहना पसंद कर रही थीं। दिव्या के अनुसार प्रीतम ने उन पर पापा कहने का भी दवाब बनाया था। डर से वह उसे पापा कहने लगी थी।
4 of 5
नानी के साथ मृतका के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
अब हमारा क्या होगा.. मम्मी भी नहीं रहीं..
दिव्या, शिवम व स्नेहा ने बताया कि उसके साथ काफी समय से पापा नहीं रहते हैं। बस मम्मी साथ थी। लेकिन अब वह भी दुनिया में नहीं रहीं। ऐसे में हमारा क्या होगा।
5 of 5
मृतका के पिता
- फोटो : अमर उजाला
मृतका के पिता जय प्रकाश के अनुसार दिव्या सातवीं, स्नेहा दसवीं व शिवम नर्सरी में पढ़ रहा है। उधर, एसजीएम नगर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच विभिन्न पहलूओं से की जा रही है।